सांसद ने एयरपोर्ट पर दिया धरना, एयर इंडिया झुका...

सांसद ने एयरपोर्ट पर दिया धरना, एयर इंडिया झुका... रायपुर। एयर इंडिया प्रबंधन सांसद के साथ ही यात्रियों के धरने के बाद झुक गया है। सभी यात्रियों को सोमवार विशेष विमान से रायपुर भेजने की बात कही है। साथ ही रहने खाने की व्यवस्था देने को राजी हो गया है। जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से रायपुर आने वाली एयर इंडिया के फ्लाइट के अचानक बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दिया था। इससे नाराज बस्तर सांसद दीपक बैज अन्य यात्रियों के साथ हैदराबाद एयरपोर्ट में धरने पर बैठ गए थे।  हैदराबाद में सांसद अपने प्रवास पर पहुंचे थे। प्रवास खत्म होने पर सुबह 10.45 की एयर इंडिया के फ्लाइट से वापस आने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। छतीसगढ़ वापस आने वाले अन्य यात्री भी एयरपोर्ट पहुंच गए थे। लेकिन फ्लाइट लेट होने के अनाउंसमेंट के चलते सभी एयरपोर्ट पर वेट कर रहे थे। फिर अचानक तकनीकी दिक्कतों का चलते फ्लाइट के रद्द होने की घोषणा हो गई। बिना किसी पूर्व सूचना के फ्लाइट रद्द होने की सूचना पर सांसद बिफर पड़े। सांसद अन्य यात्रियों को लेकर हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए थे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्कूल करेंगे संचालित, सीएम भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, पढ़े… नक्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली… IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun