शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़... रायपुर। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर रायगढ़ पहुंच गया है। वायु सेना के विशेष विमान से कर्नल का पार्थिव शरीर लाया गया है। रायगढ़ में देश के वीर सपूत को सलामी देने के लिए काफी संख्या के लोग पहुंचे हुए हैं। पार्थिव शरीर आज दोपहर एक बजे रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, एसपी अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीद को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी शनिवार सुबह 11.30 बजे बिहांग काय पोस्ट का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। तभी सियालसी गांव के पास एंबुस लगाए आतंकवादियों ने हमला कर दिया। जिसमें कर्नल त्रिपाठी, उनकी पत्नी और बच्चे शहीद हो गए। इस हमले में चार और जवान शहीद हो गए। https://youtu.be/xpPdSd48n6E Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) अंतर्राष्ट्रीय मानक के अनुरूप स्कूल करेंगे संचालित, सीएम भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, पढ़े… क्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली… IND vs NZ : भारतीय टेस्ट टीम में जयंत और भरत का चयन, दोनों कमाल के खिलाड़ी, जानें रिकार्ड क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… t20 world cup : जीती बाजी हारा पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया फाइनल में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun