मास्टर चाबी से बाइक चोरी, ऐेसे पकड़ा गया शातिर चोरी
मास्टर चाबी से बाइक चोरी, ऐेसे पकड़ा गया शातिर चोरी
रायपुर। मास्टर चाबी का उपयोग कर बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए है। पूछताछ में अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी करने स्वीकार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार शर्मा ने 11 सितम्बर को मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि रोज की तरह समवेत शिखर कॉम्प्लेक्स के द्वितीय तल में स्थित अपने ऑफिस पहुंचा था, लेकिन नीचे वापस आने पर देखा कि काम्प्लेक्स के सामने खड़ी उसकी बाइक गायब थी।
एसपी ने सायबर सेल को दिए थे निर्देश
चोरी की इस घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शहर में बढ़ रही बाइक चोरी की घटना को देखते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने सायबर सेल को आरोपियों की तलाश करने के निर्देश दिए थे। इस बीच तलाश में जुटी साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि मौदहापारा थाना क्षेत्र में मरही माता चौक के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के पास दो व्यक्ति सस्ते में बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं।