पार्षद सूरज बंछोर की पीट-पीट कर हत्या, विवाद के बाद वारदात की आशंका...

पार्षद सूरज बंछोर की पीट-पीट कर हत्या, विवाद के बाद वारदात की आशंका... दुर्ग। भिलाई 3 चरोदा निगम के पार्षद सूरज बंछोर की हत्या हो गई। उनका शव तालाब किनारे मिला है। अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर उसे मार डाला। सूरज भिलाई 3 चरोदा निगम के वार्ड 2 हथखोज गांव का पार्षद था। घटना रात 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

निर्दलीय चुनाव जीते थे

गौरतलब है कि सूरज बंछोर निर्दलीय चुनाव जीते थे। चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस प्रवेश कर लिया था। सूरज बंछोर का एक दिन पहले ही 14 नवंबर को जन्मदिन था। इसके एक दिन बाद वारदात को अंजाम दिया गया। 

सिर पर गंभीर चोट

घटना के बारे में सूरज के छोटे भाई मुकेश बंछोर ने बताया कि बड़े भाई खून से लतपथ मिला। सिर पर गंभीर चोट थी। उन्हें सीधे बीएम शाह अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पीठ पर धारदार हथियार से हमला

पुलिस के मुताबिक, सूरज के चेहरे और पीठ पर धारदार हथियार से हमला करने का निशान मिले है। पार्षद की हत्या का कारण और हत्यारें के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। लेकिन दो दिन पहले सूरज बंछोर का किसी के साथ विवाद होने की चर्चा है। फिलहाल  भिलाई 3 पुलिस मामले की हकीकात में जुटी है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय छत्तीसगढ़ का ये विधायक कोरोना पॉजिटिव, एम्स में चल रहा इलाज नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया… शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun