पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर गई जान...

पिता-पुत्र की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर गई जान... जांजगीर-चांपा। जिले के कोनार प्रवेश द्वार के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। इसकी जानकारी मुलमुला थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

रिश्तेदारों से मिलने गया था

जानकारी के मुताबिक, हाड़ादरहा निवासी रघु यादव (32) अपने बेटे जय (6 ) के साथ रिश्तेदारों से मिलने के लिए मुलमुला गया था। वहां से दोनों देर शाम बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कोनार प्रवेश द्वार के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक ट्रक के आगे फंस गई। इसके बाद वह ट्रक से उतर कर भाग निकला।

डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया

दोनों को एंबुलेंस से पास के पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। परिजनों के आने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। वहीं चालक का पता लगाया जा रहा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय छत्तीसगढ़ का ये विधायक कोरोना पॉजिटिव, एम्स में चल रहा इलाज नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया… शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun