बेमौसम बारिश : मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी, इस तारीख को भारी बारिश...
बेमौसम बारिश : मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी, इस तारीख को भारी बारिश...
रायपुर। सर्दी में बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ के किसानों को आने वाले दिनों में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश की आशंका जताई है। जिससे किसानों की फसल खराब हो सकती है।
बारिश का सिस्टम फिर बन रहा
मौसम केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि वे जल्द ही पके हुए धान की कटाई कर लें। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने कहा कि बारिश का सिस्टम एक बार फिर बन रहा है। जिसकी वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के आसार हैं।
छत्तीसगढ़ में बारिश की आशंका
वहीं 19-20 नवंबर के आस-पास उत्तर छत्तीसगढ़ में भी बारिश की आशंका है। बारिश का असर किसानों की फसल पर भी पड़ेगा। इसलिए जिन किसानों के फसल पक चुकी है, वे अपनी फसलों की काट कर सुरक्षित स्थान पर रख लें।