रामकुमार सिरमौर का निधन : मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष नहीं रहे...

रामकुमार सिरमौर का निधन : मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष नहीं रहे... रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर का निधन हो गया है। आकस्मिक निधन की खबर मिलने से समाज हतप्रभ है। इस दुखद खबर से ना केवल परिवार बल्कि कुर्मी समाज में शोक की लहर फैल गई है।

भरे पूरे परिवार को छोड़कर चले गए

अपने पीछे बड़े पुत्र - डॉ संजीव सिरमौर (उपसंचालक - पशु चिकित्सा, जिला दुर्ग), छोटे पुत्र  वेदव्रत सिरमौर (उपायुक्त- परिवहन विभाग छत्तीसगढ़), पुत्री  मंजू चन्द्रहास नायक, ममता बेलचंदन, बहु डॉ. बिंदेश्वरी सिरमौर एवं डॉ नम्रता सिरमौर, नाती-नतनिन सहित भरे पूरे परिवार और कुर्मी समाज को छोड़कर चले गए। परमात्मा से प्रार्थना करते है कि मृत शरीर की आत्मा शांति प्रदान कर इस आवागमन से मुक्त "मोक्ष" गति दें। जानकारी के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार कल 17 नवंबर को किया जाएगा। गृहग्राम बोइरझिटी (तिल्दा) में 10 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि डॉ रामकुमार सिरमौर चार साल पहले छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। उन्होंने समाज सेवा में महत्वपूर्ण भागादारी निभाई थी। उनके जाने के बाद कुर्मी उनके कार्य को याद कर रहे हैं। दिसंबर 2020 में उनकी पत्नी मनोरमा सिरमौर का भी आकस्मिक निधन हुआ था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय छत्तीसगढ़ का ये विधायक कोरोना पॉजिटिव, एम्स में चल रहा इलाज नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया… शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun