टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ आज पहला टी20 मैच, इन खिलाडियों पर रहेगी नजर

टीम इंडिया का न्यूजीलैंड के साथ आज पहला टी20 मैच, इन खिलाडियों पर रहेगी नजर स्पोर्टस डेस्क। टी20 विश्व में खराब प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया का आज न्यूजीलैंड के साथ पहला मैच है। यह मुकाबला जयपुर में खेला जाएगा। इस मैच से रोहित शर्मा टी20 की कप्तानी और राहुल द्रविड़ मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस मैच में नए खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा। क्योंकि बड़े खिलाड़ियों जैसे विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं न्यूजीलैंड ने भी अपने कप्तान केन विलियम्सन को आराम दिया है। उनके बदले में टिम साउदी कप्तानी करेंगे।

  मजबूत टीम बनाने द्रविड़-रोहित की परीक्षा

 ऑस्ट्रेलिया में 11 महीने बाद टी20 वर्ल्ड कप है। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए टीम इंडिया को आवश्यक बदलाव और सुधार करने होंगे। यूएई में टी-20 विश्व कप की निराशा के बाद भारत तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर में हार्दिक पांड्या से इतर देखने को मजबूर हुआ है। पांड्या चोटिल होने के कारण अपनी ऑलराउंड क्षमता का प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। रोहित और द्रविड़ ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर खिलाड़ी की योग्यता को परखना चाहेंगे।  भारतीय टीम में 5 सलामी बल्लेबाज भारतीय टीम में छोटे प्रारूप के 5 सलामी बल्लेबाज हैं। उन्हें मध्यक्रम में उतारना चुनौतीपूर्ण होगा। रोहित और उपकप्तान राहुल पारी का आगाज कर सकते हैं। किशन और गायकवाड़ के रूप में अधिक विकल्प होने के कारण भारत कुछ प्रयोग भी कर सकता है। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने केकेआर की तरफ से अपने सभी रन ओपनर के रूप में बनाए, लेकिन वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। सूर्युकुमार विश्व कप के दौरान अपनी लय हासिल नहीं कर पाए, लेकिन वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें भारत विशेषकर ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियां देखकर चौथे नंबर पर तैयार करना चाहता है।  वेंकटेश अय्यर पर निगाह आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को हार्दिक के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों से यह पता चल जाएगा कि उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तैयार किया जा सकता है या नहीं। भारत बल्लेबाज के रूप में अधिक ‘पावर हिटर’ को रख सकता है।  आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलने वाले वेंकटेश ने लंबे और बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया है। आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले जिन अन्य खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है उनमें गायकवाड़, हर्षल, आवेश और चहल शामिल हैं।

भारत को तेज गेंदबाज की तलाश

बुमराह को सीरीज के लिए विश्राम दिया गया है। ऐसे में भारत एक और तेज गेंदबाज की तलाश करना चाहेगा जो लगातार 140 किमी प्रति घंटे या उससे अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सके। यूएई में भी देखा गया था अतिरिक्त तेजी से की गई गेंद लाभ पहुंचाती है। ऐसे में आवेश और सिराज पर सभी की निगाह रहेगी।  भुवनेश्वर कुमार यूएई में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। उन्हें अपने पुराने रंग में लौटने का एक और मौका दिया गया है। जडेजा को विश्राम देने के कारण अक्षर स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर की जगह भर सकते हैं। अश्विन के अंतिम एकादश में बने रहने की संभावना है। 

7 बजे से होगा मैच

ह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होगा और पहली गेंद 7 बजे डाली जाएगी।

 लाइव मैच इस चैनल में देखें

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है।  मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। दोनों संभावित टीम भारतीय की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वेंकटेश अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, मोहम्मद सिराज, अवेश खान। न्यूजीलैंड की टीम: टिम साउदी (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… देखें वीडियो- Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) पार्षद सूरज बंछोर की पीट-पीट कर हत्या, विवाद के बाद वारदात की आशंका… किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय छत्तीसगढ़ का ये विधायक कोरोना पॉजिटिव, एम्स में चल रहा इलाज नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया… क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun