अपह्रत इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने छोड़ा, पत्नी की मेहनत लाई रंग

अपह्रत इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने छोड़ा, पत्नी की मेहनत लाई रंग बीजापुर। अपह्रत इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने छोड़ दिया है। अब इंजीनियर अजय रोशन को लेकर उनकी पत्नी अर्पिता लकड़ा लौट रही है। उनके साथ स्थानीय पत्रकार भी मौजूद हैं।

 7 दिन बाद हुई रिहाई 

इंजीनियर अजय रोशन की रिहाई 7 दिनों बाद हुई है। जानकारी के मुताबिक, माओवादियों ने पहले जनअदालत लगाई और फिर उनकी रिहाई की है। इंजीनियर अजय रोशन का सात दिन पहले तब अपहरण हो गया था, जब वे निर्माण कार्य का जायज़ा लेने भीतरी इलाक़ों में गए थे। उनके साथ के सहयोगी भृत्य को माओवादियों ने दूसरे दिन छोड़ दिया था, लेकिन इंजीनियर को नहीं छोड़ा था। नक्सलियों ने इंजीनियर को किया अगवा, महिला पति की तलाश में 3 साल के बच्चे के साथ जंगल में निकली…

सड़क निर्माण के निरीक्षण के लिए निकले थे

बात दें कि बीते गुरुवार की दोपहर पीएमजीएसवाई के इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा और भृत्य लक्ष्मण परतगिरी सड़क निर्माण के निरीक्षण के लिए गया था। तभी नक्सलियों ने दोनों को अपरहण कर लिया था। इसके बाद अपह्रत इंजीनियर को तलाशने के लिए उनकी पत्नी अर्पिता जंगलों में अपने तीन साल के बच्चे को लेकर निकल गईं थी। शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… देखें वीडियो- Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) पार्षद सूरज बंछोर की पीट-पीट कर हत्या, विवाद के बाद वारदात की आशंका… किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय छत्तीसगढ़ का ये विधायक कोरोना पॉजिटिव, एम्स में चल रहा इलाज नक्सली मुठभेड़ : डीआरजी जवानों ने एक इनामी नक्सली को मार गिराया… क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun