IND vs NZ : भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू
IND vs NZ : भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहला टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीता है। यहां रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आईपीएल फेज-2 से सुर्खियों में आने वाले वेंकटेश अय्यर को टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू का मौका मिला है। अय्यर गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने में माहिर है। वे मैच में हार्दिक पंड्या की कमी पूरी कर सकते हैं। फेज-2 में उन्होंने ने 10 मैचों में 370 रन बनाने के साथ 3 विकेट भी चटकाए थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1460956785070673926
भारतीय टीम में तीन गेंदबाज
भारतीय टीम आज 2 स्पिनर्स, 3 तेज गेंदबाज और 6 बल्लेबाज के कॉम्बिनेशन से उतरी है। इसमें वेंकटेश अय्यर आज डेब्यू कर रहे, जबकि श्रेयस अय्यर, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है।
कोच द्रविड़ ने लिया पिच का जायजा
भारत के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पिच का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मैदान पर भी कुछ वक्त गुजारा। द्रविड़ ने पिच को छूकर देखा। जयपुर में पहली बार भारत न्यूजीलैंड टी-20 मैच खेला जा रहा है।
https://twitter.com/BCCI/status/1460949414793469957