आतंकी ढेर : सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया
आतंकी ढेर : सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 आतंकियों को मार गिराया
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को कुलगाम के पोंबे और गोपालपोरा में 5 आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर सिकंदर भी मारा गया है।
सर्च ऑपरेशन चलाया गया
सुरक्षा बलों को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस बीच एक इलाके में सुरक्षाबलों के चारों तरफ से घेर लिया। आतंकियों ने घिरा हुए देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने भी गोलियां दागी।
पहले हैदरपोरा इलाके में मुठभेड़
इससे पहले श्रीनगर के हैदरपोरा इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में सोमवार को मारे गए 2 आतंकियों में एक पाकिस्तानी है, जो रविवार को डाउनटाउन में हुए हमले में शामिल था। जबकि उसके दो मददगार भी मारे गए हैं। मददगारों में एक उस मकान का मालिक है, जिसने आतंकियों को पनाह दी थी। आतंकियों के पास से 2 पिस्तौल व अन्य सामान बरामद किया गया है।