IND vs NZ : टीम इंडिया रोमांचक मुकाबले में जीती, इस खिलाड़ी ने हार से बचाया...

IND vs NZ : टीम इंडिया रोमांचक मुकाबले में जीती, इस खिलाड़ी ने हार से बचाया... स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के पहले मैच में (India vs New Zealand) न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने 48 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 62 रन की शानदार पारी खेली। मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 6 विकेट पर 164  रन का लक्ष्य दिया था। मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) और मार्क चैपमैन (Mark Chapman) ने अर्धशतक थोंका। जवाब में भारतीय टीम ने लक्ष्य को 19.4 ओवर में 5 विकेट पर हासिल कर लिया। सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

सलामी बल्लेबाजों ने दी अच्छी शुरुआत 

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की। टीम ने पहले 5 ओवर में बिना विकेट के 50 रन बना लिए थे। इसके बाद केएल राहुल 15 रन बनाकर बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज मिचेल सैंटनर की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रोहित शर्मा 48  रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 36 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के जड़े। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 59 रन जोड़े। रोहित का विकेट बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को मिला।

सूर्यकुमार की बेहतरी पारी

सूर्यकुमार यादव (62) ने आक्रामक पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया है। सूर्यकुमार की यह टी20 इंटरनेशनल की सबसे बड़ी पारी है।  उन्होंने तीसरा अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने 40 गेंद का सामना किया। 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्हें बोल्ट ने बोल्ड किया। श्रेयस अय्यर 5 और वेंकटेश अय्यर 4  रन बनाकर आउट हुए। भारतीय टीम को अंतिम ओवर में 10 रन बनाने थे। डेरिल मिचेल के ओवर में अय्यर ने चौका जड़ा। उन्होंने 2 वाइड गेंद भी डाली। ऋषभ पंत (17*) और अक्षर पटेल (1*) नाबाद लौटे। पंत ने चौथी गेंद पर चौका लगाकर जीत दिलाई। पंत ने 17 गेंद पर 17 रन बनाए। हालांकि मैच में न्यूजीलैंड ने खराब फील्डिंग की। उन्होंने सूर्यकुमार यादव का कैच भी छोड़ा।

गप्टिल और चैपमैन ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मार्टिन गुप्टिल और मार्क चैपमैन के अर्धशतकों की मदद से न्यूजीलैंड ने 164 रन बनाए। गुप्टिल ने 42 गेंद में 70 और चैपमैन ने 50 गेंद में 63 रन की पारी खेली। एक समय पर लग रहा था कि न्यूजीलैंड टीम 180 पार का स्कोर बनाएगी, लेकिन आर अश्विन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर रनगति पर अंकुश लगा दिया। अश्विन ने चार ओवर में 23 रन देकर और भुवनेश्वर कुमार ने 24 रन देकर 2-2 विकेट झटके।

वेंकटेश अय्यर ने किया इंटरनेशनल डेब्यू

मैच से वेंकटेश अय्यर को इंटरनेशनल डेब्यू करने का मौका मिला। हालांकि उन्हें मैच में गेंदबाजी नहीं मिली। बैटिंग में भी उन्हें आखिरी ओवर में मौका मिला। उन्होंने चौका लगाकर खाता खोला, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट भी हो गए। वेंकटेश को हार्दिक पंड्या के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखें वीडियो- अपह्रत इंजीनियर अजय रोशन लकड़ा को नक्सलियों ने छोड़ा, पत्नी की मेहनत लाई रंग शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर पहुंचा रायगढ़, अंतिम दर्शन करने उमड़ी लोगों की भीड़… पार्षद सूरज बंछोर की पीट-पीट कर हत्या, विवाद के बाद वारदात की आशंका… किसान खुद के बारदाने में बेच सकेंगे धान, मंत्री भगत ने बैठक में दिए ये निर्देश … छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी लागू करने सिर्फ बैठकें, नतीजा कुछ नहीं, जानें प्रशासनिक समिति का निर्णय क्लर्क, स्टेनो और परियोजना क्षेत्रपाल के पदों के लिए इस तारीख से करें आवेदन, जानें अंतिम तिथि… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun