एबी डिविलियर्स का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास, फैंस का हिंदी में किया...
एबी डिविलियर्स का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास, फैंस का हिंदी में किया...
स्पोर्ट्स डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है। इस संन्यास के ऐलान के साथ ही डिविलियर्स अब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी नहीं खेलेंगे, जहां उन्होंने 13 साल बेहतरीन खेल दिखाया। इसमें से 11 साल तो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेला। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लंबी पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि पहले जैसा उत्साह नहीं होने की वजह से उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया है। उन्होंने क्रिकेट फैंस का शुक्रिया कहते हुए हिंदी में धन्यवाद लिखा।रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर से की बातक्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने से पहले एबी डीविलियर्स ने रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर के साथ बात की। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि में बाकी जीवन आरसीबियन रहने वाला हूं। आरसीबी का प्रत्येक व्यक्ति मेरे लिए परिवार की तरह है, लोग आएंगे और जाएंगे लेकिन जो प्यार और सम्मान आरसीबी ने दिया वह हमेशा बरकरार रहेगा, मैं अब आधा भारतीय बन गया हूं जिसका मुझे गर्व है। उन्होंने कहा कि 37 साल की उम्र में वह लौ अब उतनी तेज से नहीं जलती। मुझे इस बात को स्वीकारना होगा। यही वजह है कि मैंने संन्यास लेने का ऐलान किया है।