Ind Vs Nz: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, टी20 सीरीज पर किया कब्जा
Ind Vs Nz: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, टी20 सीरीज पर किया कब्जा
स्पोर्ट्स डेस्क। रांची टी20 मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दे दी। भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करके एकतरफा जीत दर्ज की और साथ ही सीरीज भी अपने नाम कर ली है। 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत अब 2-0 की अजेय बढ़त के साथ कोलकाता में कीवी टीम का सूपड़ा साफ करने के लिए उतरेगी।
टॉस गंवाकर पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 153 रन बनाए। जवाब में भारत ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
न्यूजीलैंड को मिली अच्छी शुरुआत
न्यूजीलैंड की टीम ने अपनी पारी की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की थी। कीवी टीम के टॉप ऑर्डर ने पहले 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 84 रन बना लिए थे। जिसमें पहले टी-20 में शानदार बल्लेबाजी करने वाले गुप्टिल और ग्लेन फिलिप्स की तेज पारियां भी शामिल हैं। इसी बीच गुप्टिल (3248) टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने विराट कोहली (3227) का रिकॉर्ड तोड़ा।
कीवी टीम को बड़े स्कोर बनने से रोका
पहले 10 ओवरों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही कीवी टीम को सिर्फ 153 रन के स्कोर पर ही रोक दिया। न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले जेम्स नीशम 12 गेंदों में सिर्फ 3 रन ही बना पाए। भारत के लिए गीली गेंद होने के बावजूद भी स्पिनर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। अश्विन और अक्षर दोनों ने मिलकर 8 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिए।
पुराने रंग में दिखे रोहित-राहुल
भारतीय पारी की शुरुआत से ही केएल राहुल (65 रन 49 गेंद) और रोहित शर्मा (55 रन 36 गेंद) दोनों खिलाड़ी अपने पुराने रंग में दिखे। दोनों बल्लेबाजों ने पहले ओवर से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों के सामने कोई भी कीवी गेंदबाज दोनों को रोकने और विकेट लेने में सक्षम नहीं दिखा।
शतकीय साझेदारी
ओस का असर दोनों पारियों में साफ नजर आया। रोहित और राहुल दोनों ने 13 ओवरों में 117 रनों की ओपनिंग साझेदारी की। ये शतकीय साझेदारी दोनों खिलाड़ियों के बीच टी20 फॉर्मेट में 5 शतकीय साझेदारी थी।
रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 5 छक्के जड़े, दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद कीवी टीम ने थोड़े अंतराल में ही 3 विकेट झटक लिए थे लेकिन तब तक न्यूजीलैंड के हाथों से मैच पूरी तरह जा चुका था। अंत में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 2 छक्के जड़कर भारत को सीरीज में अजेय बढ़त दिलाई।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए)
देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा...
https://www.youtube.com/watch?v=xxAdJxKQ7-o
IND vs NZ : टीम इंडिया रोमांचक मुकाबले में जीती, इस खिलाड़ी ने हार से बचाया…
बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में…
एबी डिविलियर्स का क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास, फैंस का हिंदी में किया…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन…
पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun