बंद रेलवे फाटक पर जल्दबाजी पड़ी भारी, बाइक सवार की मौत
बंद रेलवे फाटक पर जल्दबाजी पड़ी भारी, बाइक सवार की मौत
कोरबा। रेलवे फाटक में जल्दबाजी के चलते आज बाइक सवार एक शख्स की जान चली गई। शख्स बंद रेलवे फाटक पार कर रहा था। लेकिन इस दौरान बाइक ट्रैक पर फंस गई। वह मौके से भाग नहीं पाया। और वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान बाइक सवार उछल कर दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया।
बाइक रेलवे ट्रैक में फंसा
जानकारी के अनुसार, उरगा निवासी राजाराम कोरबा रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करता था। वह शनिवार सुबह करीब 6.15 बजे काम पर निकला था। उरगा में रेलवे फाटक बंद था। उसने जल्दबाजी में बाइक को नीचे से निकालने की कोशिश की। इस दौरान बाइक का पहिया रेलवे ट्रैक में फंस गया। वह बाइक का पहिया निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गई।
बाइक के कई टुकड़े हो गए
मालगाड़ी इतनी तेजी से आई कि राजाराम को बचने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की टक्कर लगते ही बाइक के साथ ही राजाराम उछल कर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव क्षत विक्षत हो गया। बाइक के कई टुकड़े हो गए।