चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, 7 फरार

चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर गिरफ्तार, 2 आरोपी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, 7 फरार बलौदाबाजार। JMR REALCON LIMITED चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ थाना भाटापारा शहर में निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10, इनामी चिटफंड और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

दोगुना राशि देने का झांसा

चिटफंड कंपनी ने विभिन्न समयावधि में दोगुना राशि देने का झांसा देकर राशि जमा कराया गया था। पूरे जिले इस चिटफंड कंपनी से पैसा वापसी के लिए 571 आवेदन में 17,00,354 रुपए की वापसी के लिए आवेदन किया गया है।

राशि वापस करने थाना में आवेदन

थाना भाटापारा शहर पुलिस के मुताबिक, रविवार को आरोपी डायरेक्टर सोमेचंद्र कश्यप पिता दयाराम कश्यप (44) पता लिंगयाडीह बिलासपुर स्थायी पता पकरिया झुलन थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा निवासी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लाया गया है। थाना भाटापारा शहर में आवेदकों द्वारा चिटफंड कंपनी से 3 करोड़ 48 लाख 23 हजार 429 रुपए का एफआईआर दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त इस चिटफंड कंपनी से कलेक्ट्रेट कार्यालय में केवल जिला बलौदाबाजार-भाटापारा से ही 571 आवेदन में 17,00,354 रूपये की धनराशि वापसी के लिए आवेदन प्राप्त हुआ है।

7 आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी

पूर्व में इस चिटफंड कंपनी के दो अन्य आरोपी डायरेक्टर रामदयाल चैहान पिता गोवर्धन चैहान एवं अरूण पटेल पिता गिरीश पटेल को गिरफ्तार किया गया है। मामले में चिटफंड कंपनी के अन्य 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास लगातार किया जा रहा है। बलौदाबाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार डायरेक्टर सोमेचंद्र कश्यप से अभी पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक नरेन्द्र कुमार निषाद आरक्षक भारत भूषण पठारी श्रीचंद ध्रुव उमेश वर्मा व सायबर सेल का विशेष योगदान रहा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun