SBI ने ग्राहकों के लिए मोबाइल पर कई सर्विस की शुरू, जानें फायदें...
SBI ने ग्राहकों के लिए मोबाइल पर कई सर्विस की शुरू, जानें फायदें...
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) ने अपने ग्राहकों के लिए काफी सारी सुविधाएं लेकर आया है। SBI ने भी ग्राहकों के लिए मोबाइल पर कई सर्विस शुरू की है। अब SBI के ग्राहक एक मोबाइल कॉल से ही बैंक से जुड़ीं कई सारी सर्विसेस का फायदा उठा सकते हैं। SBI ने फोन कॉल सर्विस के लिए अपना टोल फ्री नंबर 1800-1234 जारी किया है।
घर बैठे बैंक की कई सारी सुविधाएं
SBI Online Service यानी की इस फोन कॉल सर्विस की बदौलत आप घर बैठे बैंक की कई सारी सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं। इस टोल फ्री नंबर (1800-1234) पर कॉल करके आप बैंक अकाउंट बैलेंस से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं।
5 ट्रांजेक्शन की डिटेल्स
पिछले 5 ट्रांजेक्शन से जुड़ी डिटेल्स जान सकते हैं। इस नंबर पर आप मैसेज करके भी बैंक अकाउंट से जुड़ी डिटेल्स को जान सकते हैं। इसके अलावा आप इस नंबर पर कॉल करके एटीएम कार्ड को फिर से इश्यू भी करवा सकते हैं।ATM को तत्काल ब्लॉक कभी कार्ड को ब्लॉक करना हो तो आप इस नंबर पर कॉल करके ATM को तत्काल ब्लॉक करा सकते हैं। इस नंबर की मदद से आप ATM का पिन नंबर भी Create कर सकते हैं।
कॉल सर्विस से ग्राहकों को मदद
SBI का कहना है कि इस कॉल सर्विस की मदद से ग्राहकों को इधर-उधर भागना नहीं पड़ेगा। बिना किसी के संपर्क में आए इस नंबर पर कॉल करके बैंक से जुड़ी तमाम सारे कामों को करा सकते हैं। इससे हमारे ग्राहको को सहूलियत मिलेगी।
एसबीआई ने ग्राहकों को किया अलर्ट (SBI Alert)
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को धोखाधड़ी में न फंसे, इसके लिए अलर्ट भी जारी किया है. बैंक ने उन्हें सतर्क रहने के लिए कहा। एसबीआई ने फिर से दोहराया कि वो किसी के साथ भी अपनी बैंक डिटेल्स, एटीएम या यूपीआई पिन शेयर न करें।
बैंकिंग की जानकारी न दें
भारतीय स्टेट बैंक का कहना है कि बैंक या फिर उसके कर्मचारी आपसे अकाउंट नंबर, डेबिट कार्ड डिटेल्स और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़ी जानकारी नहीं मांगते हैं। यहां तक की बैंक अपने यूजर्स से ओटीपी भी नहीं मांगता और न ही आपको फोन, एसएमएस या ईमेल के जरिए किसी भी अन्य लिंक पर क्लिक करने के लिए कहता है। ऐसे में अगर आपके पास कभी ऐसा कॉल आए, जिसमें ये सारी चीजें करने को कही जाएं, तो समझ लीजिएगा कि ये कोई फ्रॉड कॉल हो सकता है।