इंद्रावती नदी में दो शिक्षक डूबे, एक लापता, पुलिस तलाश में जुटी...

इंद्रावती नदी में दो शिक्षक डूबे, एक लापता, पुलिस तलाश में जुटी... दंतेवाड़ा। बारसूर मचनार नर्सरी में केंद्रीय विद्यालय के दो शिक्षक इंद्रावती नदी के तेज बहाव में बह गए। जिसमें से एक शिक्षक को बचा लिया गया है। लेकिन दूसरा शिक्षक लापता है। जिसकी तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय के 5 शिक्षक रविवार को मुचनार नर्सरी में घूमने गए थे। नर्सरी के पीछे इंद्रावती नदी में शिक्षक नहाने लगे। तभी शिक्षक धर्मेंद का पैर फिसल गया। वह पानी में डूबने लगा। दोनों शिक्षक नदीं के तेज बहाव में बह गया।

बचाने के लिए लगाई छलांग, लेकिन तैरना नहीं आता था

दोनों शिक्षकों को डूबता देख एक और शिक्षक मोहनीश साहू ने नदी में छलांग लगा दी। उसे भी तैरना नहीं आता था। दोनों को डूबता देख आस-पास के लोगों ने मदद की। एक शिक्षक धर्मेंद को बचा लिया गया। उन्हें बहाव से बाहर निकाला गया। जबकि दूसरे शिक्षक मोहनीश साहू लापता हो गया है। जिसकी खोज की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे की है। सूचना मिलने पर बारसुर थाना प्रभारी सुरेंद्र पामभोई टीम के साथ पहुंचे। इसके साथ ही रेस्क्यू टीम भी पहुंच गई। फिलहाल लापता शिक्षक की खोज की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी केंद्रीय विद्यालय स्टाफ है, जो मुचनार नर्सरी में घूमने के लिए गए थे।

साथी दे रहे थे मोहनीश को विदाई पार्टी

बताया जा रहा कि मोहनीश साहू रायपुर का रहने वाला है। उनकी पत्नी दंतेवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित SBI में ब्रांच मैनेजर हैं। कुछ दिनों पहले ही मोहनीश का जगदलपुर तबादला हुआ था। छुट्टी लेकर वापस दंतेवाड़ा आया था। साथी मोहनीश को विदाई पार्टी देने के लिए ही मुचनार गए थे। जहां यह हादसा हो गया। धर्मेंद्र बिहार का रहने वाला है। इसके अलावा राकेश शर्मा, शरद और कांता ये तीनों शिक्षक भी साथ थे। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun