बारात में हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, अपराध दर्ज

बारात में हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप, अपराध दर्ज अंबिकापुर। बारात के दौरान हवाई फायरिंग हो गई। जिससे हड़कंप मच गया है। हालांकि इसमें किसी की हताहत नहीं हुई है, लेकिन जरा सी चूक भारी पड़ सकती है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर शहर के प्रतापपुर नाके इलाक़े से जायसवाल परिवार की बारात निकली थी। बारातियों में शामिल किसी शख़्स ने हवाई फ़ायर कर दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के विरूद्ध धारा 336 के तहत अपराध दर्ज किया है।

महिला से कराई हवाई फ़ायरिंग

इस हवाई फ़ायरिंग के वायरल वीडियो में पुरुष के द्वारा हवाई फ़ायर के ठीक पहले एक महिला के द्वारा भी फ़ायरिंग की क़वायद देखी जा रही है। यह सब तब हुआ जबकि बारात निजी होटल पहुंची ही थी जहां विवाह होना था।

बारातियों से पूछताछ

पुलिस ने वीडियो फूटेज के आधार पर प्रारंभिक तौर पर अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है, और बारातियों से पूछताछ जारी है।

बंदूक लायसेंसी थी

बताया जा रहा है कि बंदूक लायसेंसी थी लेकिन जो हुआ वह लायसेंस के नियमों का उल्लंघन है।सरगुजा ज़िला प्रशासन पुलिस से रिपोर्ट तलब कर जल्द ही लायसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी करने जा रहा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… इंद्रावती नदी में दो शिक्षक डूबे, एक लापता, पुलिस तलाश में जुटी… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun