IND vs NZ : रोहित शर्मा ने जीता टॉस, लेकिन फैसले से चौंकाया, टीम इंडिया में किए दो बदलाव...
IND vs NZ : रोहित शर्मा ने जीता टॉस, लेकिन फैसले से चौंकाया, टीम इंडिया में किए दो बदलाव...
स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आज टी-20 सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने लगातार तीसरी बार टॉस जीता है। इस बार उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित ने अपने फैसले पर कहा कि वह इस पिच पर ख़ुद को चुनौती देना चाहते हैं कि पहले बल्लेबाज़ी करके भी ओस वाले पिच पर मैच जीता जा सकता है।
भारतीय टीम में दो बदलाव
कप्तान रोहित शर्मा ने टीम में दो अहम बदलाव किया है। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और आर अश्विन की जगह ईशान किशन और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग-XI में शामिल किया है। कप्तान सलामी जोड़ी के विकल्प और स्पिन गेंदबाजी को परखना चाहता है।
रिकॉर्ड में भारत भारी
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक 19 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत ने 10 मैच जीते जबकि न्यूजीलैंड को 9 जीत मिली। हालांकि पिछले पांच मैचों में भारत ने चार बार न्यूजीलैंड को हराया।भारत के लिए क्लीन स्वीप का मौकादोनों मैच में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को हार झेलनी पड़ी है। अगर टीम इंडिया ये मुकाबला अपने नाम कर लेती है तो रोहित एंड कंपनी पहली बार कीवी टीम के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर क्लीन स्वीप करेगी। इससे पहले भारत में कभी भी टीम इंडिया न्यूजीलैंड को इस तरह नहीं हरा पाई है।