साईं बाबा नर्सिंग होम में महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल ने आरोप को बताया गलत

साईं बाबा नर्सिंग होम में महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल ने आरोप को बताया गलत रायपुर। न्यू राजेंद्र नगर स्थित साईं बाबा नर्सिंग होम में एक महिला और गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। घटना के बाद महिला के परिजन बेहद गुस्से में हैं। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है। दूसरी तरफ साईं बाबा हॉस्पिटल ने अपनी गलती से इंकार कर दिया। आरोप है कि डॉक्टर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में है।

ऑपरेशन से ठीक पहले इंजेक्शन

रविवार की दोपहर डीडी नगर इलाके में रहने वाली महिला रागिनी चौरसिया का ऑपरेशन होने वाला था। गर्भवती रागिनी चौरसिया को ऑपरेशन से ठीक पहले एक इंजेक्शन लगाया गया। परिजनों के मुताबिक इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल में मौजूद बाकी मरीज के परिजन भी डरे हुए हैं।

 गलत इंजेक्शन लगाया

महिला के परिजनों ने मीडिया को बताया कि अचानक उल्टियां होने की वजह से महिला को इंजेक्शन दिया गया था। परिजनों का दावा है कि जो इंजेक्शन दिया जाना था, उसकी जगह दूसरा इंजेक्शन दिए जाने की वजह से महिला की तबीयत और बिगड़ी और उनकी जान चली गई।

 परिजनों का आरोप गलत-साईं बाबा अस्पताल

साईं बाबा अस्पताल का कहना है कि महिला के परिजनों का आरोप गलत है। मीडिया को बताया कि महिला के घरवाले जो बात कह रहे हैं वो सिर्फ आरोप है, जो कि गलत हैं। महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। बाथरूम जाते वक्त उनकी मौत हुई। ये बेहद दुर्भाग्य जनक दुखद घटना है। अस्पताल की तरफ से हमने पुलिस को सूचित किया है। हम हर तरह की जांच में सहयोग करने को राजी हैं। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun