भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, स्कूल खोलने और पेट्रोल-डीजल की कीमत पर होगा फैसला
भूपेश कैबिनेट की आज अहम बैठक, स्कूल खोलने और पेट्रोल-डीजल की कीमत पर होगा फैसलारायपुर। भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक आज दोपहर 12 बजे है। इसमें प्रदेश में स्कूल पूरी तरह खोलने पर फैसला हो सकता है। कैबिनेट इस निर्णय को मंजूरी दे देगी, ऐसी सभावना जताई जा रही है।
पेट्रोल में 5 और डीज़ल में 7 रुपए कटौती की संभावना
भूपेश बघेल कैबिनेट की इस अहम बैठक में पेट्रोल-डीजल पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) कम करने का फैसला होगा। वाणिज्यिक कर विभाग ने इसके लिए कैबिनेट सचिव अमिताभ जैन को प्रस्ताव भेज दिया है।बताया जा रहा है कि पेट्रोल में 5 रुपए और डीज़ल में 7 रुपए की कटौती हो सकती है। इससे पहले भारत सरकार ने डीजल में 10 रुपए और पेट्रोल में 5 रुपए की कटौती कर चुकी है।इसके अलावा धान खरीदी के साथ ही रूटीन के भी कुछ एजेंडा हैं।
पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल-डीजल की कीमत कम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया थआ कि छत्तीसगढ़ में वेट सबसे कम है। पड़ोसी राज्यों की तुलना में कीमतों को कम रखा जाएगा। ऐसे में सरकार के सामने बड़ी चुनौती है। अभी डीजल की कीमतें कई प्रदेशों में छत्तीसगढ़ से कम हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत उत्तर प्रदेश में कम है। अब देखना होगा कि सरकार उपभोक्ताओं को अपनी तरफ से कितनी राहत दे पाती है।