Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार

Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार नई दिल्ली। भारती एयरटेल (Airtel) ने प्रीपेड टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। नया टैरिफ 26 नवंबर 2021 से लागू होगा। कंपनी प्लान की कीमतों को बढ़ाकर प्रति यूजर 200 रुपए के ऐवरेज रेवेन्यू के टारगेट तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। टैरिफ हाइक के बाद अब कंपनी के बेस प्लान की कीमत 79 से बढ़कर 99 रुपए हो गई है।

25 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Airtel के नए टैरिफ प्रीपेड पैक 26 नवंबर, 2021 से www.Airtel.in पर उपलब्ध होंगे। एंट्री लेवल टैरिफ वॉइस प्लान में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जबकि अनलिमिटेड वॉयस बंडल के लिए ज्यादातर मामलों में वृद्धि लगभग 20 प्रतिशत है। Airtel के 79 रुपए प्लान की कीमत में 20 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। अब ये प्लान 99 रुपए का हो गया है। प्लान में कंपनी 99 मिनट के टॉकटाइम के साथ 200MB डेटा भी दे रही है। प्लान में कंपनी कॉलिंग के लिए 1 पैसे प्रति सेकंड का चार्ज लेती है, और इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।

149 रुपए का प्लान महंगा

एयरटेल का 149 रुपए वाला प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है, और अब महंगा होने के बाद इसकी कीमत 179 रुपए हो गई है। इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड ट्रू कॉलिंग बेनिफिट दिया जा रहा है। इस प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS दिया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेटा मिलता है।

219 का प्लान हुआ 265

219 का प्लान बढ़कर 265 रुपए हो गई है। इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, और इसमें हर दिन 100 फ्री SMS मिलता है। इंटरनेट के तौर पर इसमें 1 जीबी डेटा दिया जाता है।
  • 249 की बजाय 299 रुपए 
  • 379 की बजाय अब 455 रुपए
  • 598 की बजाय 719 रुपए
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun