एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 विमान किया था ध्वस्त

एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 विमान किया था ध्वस्त नई दिल्ली। बालाकोट एयर स्‍ट्राइक (Balakot Air Strike) के हीरो अभिनंदन वर्धमान (Abhinandan Varthaman) को आज वीर चक्र (Vir Chakra) से सम्‍मानित किया गया। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र से सम्‍मानित किया।

अभिनंदन के अलावा इन जवानों का भी सम्मान

सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र (Sapper Prakash Jadhav Kirti Chakra)

आर्मी के सैपर प्रकाश जाधव को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। प्रकाश जाधव ने आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया था। उनकी पत्नी और मां ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान ग्रहण किया।

मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र (Major Vibhuti Shankar Dhondhiyal Shaurya Chakra)

आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में शहीद हुए मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। शहीर मेजर विभूति की पत्‍नी और मां ने राष्‍ट्रपति के हाथों सम्‍मान ग्रहण किया। मेजर विभूति ने अपने अभियान के दौरान 5 आतंकी को मार गिराया था।

शहीद नायाब सूबेदार सोमबीर को शौर्य चक्र (martyr unsurpassed Subedar Sombir Shaurya Chakra)

शहीद नायाब सूबेदार सोमबीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में A++ कैटेगरी के आतंकी को मार गिराया था। उनकी पत्नी ने ये सम्मान ग्रहण किया।

अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टन

वायुसेना में विंग कमांडर रहे अभिनंदन अब ग्रुप कैप्टन बन गए हैं। उन्होंने अपना लुक भी पूरी तरह बदल लिया है। एयर स्ट्राइक के समय अभिनंदन की मूंछें लंबी-लंबी थीं। उस समय उनकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई थी कि हर कोई उनके जैसी मूंछें रख रहा था। हालांकि उन्होंने अपना लुक फिर बदल लिया है।

पुलवामा हमला का बदला

बता दें 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप के काफिले में शहीद हुए 40 जवानों की मौत का बदला लेने के लिए भारत ने 26-27 की रात पाकिस्‍तान में एयर स्‍ट्राइक की थी। बालाकोट में एयर स्‍ट्राइक के दौरान कई आतंकी मारे गए थे। भारत की एयर स्‍ट्राइक के जवाब में पाकिस्‍तान की सेना ने भी भारतीय बॉर्डर पर अपने विमान को भेजा था, लेकिन अभिनंदन वर्धमान ने पाकिस्‍तान की इस हिमाकत का माकूल जवाब दिया था।

अभिनंदन ने पाक के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया

भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने 27 फरवरी 2019 को एक पाकिस्‍तानी F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। इसके बाद वह तीन दिनों तक पाकिस्‍तानी सेना के कब्‍जे में रहे थे। भारत के दबाव के बाद पाकिस्‍तान ने तीन दिन बाद अभिनंदन वर्धमान को वापस भारत को सौंप दिया था। पाकिस्‍तानी से लोहा लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने उन्‍हें प्रमोट कर ग्रुप कैप्‍टन की रैंक दे दी है। यह पद भारतीय सेना में कर्नल रैंक के बराबर होता है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा भारतीय वायुसेना ‘ग्रुप सी’ में भर्ती, 26 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन… पीएम मोदी ने देश वासियों से मांगी माफी, तीनों कृषि कानून वापस लेने का किया फैसला Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun