पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम...

पार्षद सूरज बंछोर की हत्या का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से वारदात को दिया अंजाम... दुर्ग। भिलाई तीन के पार्षद सूरज बंछोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा दुर्ग पुलिस ने किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दो वर्षों से चली आ रही रंजिश की वजह से हत्या की योजना बनाई। इसके बाद पार्षद को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस न मामले में 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कट्टा भी बरामद किया गया है। 

15 नवंबर की रात हत्या

तुलसी पूजा (15 नवंबर) की रात हथखोज बंधवा तालाब भिलाई 3 के पास सूरज बंछोर की खून से लथपथ लाश मिली थी। इस सूचना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद एसपी मीणा ने अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए एडिशनल एसपी संजय ध्रुव को आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर लोगो से पूछताछ शुरू की गई।   

पूछताछ में हुआ संदेह

पूछताछ में पता चला कि संदेही दीनूपाल के साथ दो वर्षों पूर्व पार्षद के साथियों ने मारपीट की थी। जिसमे पार्षद ने अपने साथियों का साथ दिया था, जिससे दीनू पाल पार्षद से रंजिश रखे हुए थे। घटना के बाद से दीनू अपने दो साथियों के साथ फरार भी चल रहा था। पुलिस के शक की सुई उस पर घूमी और उसकी पतासाजी की गई। तकनीकी जांच में पुलिस को उसके जांजगीर चाम्पा में छुपे होने की जानकारी मिली। सक्ति थाना प्रभारी रूपक शर्मा के सहयोग से तीन संदेहियों को गिरफ्तार किया गया। एक संदेही हथखोज क्षेत्र से पकड़ा गया। आरोपियो ने पूछताछ में हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। 

पुरानी घटना को लेकर रंजिश

हत्या की वजह  पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी दीनू के खिलाफ भिलाई के भट्टी थाने में अवैध रूप से कट्टा रखने के आरोप में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुई थी। दीनू के अनुसार, यह कट्टा पार्षद सूरज बंझोर का ही था। पार्षद ने उसे अपने पास रखने के लिए दिया था। पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए जाने पर दीनू ने जुर्म कबूल कर लिया था। उसे पार्षद ने भरोसा दिलवाया था कि उसका नाम पुलिस को नहीं बताने पर वह उसे जेल से छुड़वाने में मदद करेगा। साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी करेगा, लेकिन पार्षद सूरज बंछोर बाद में इससे मुकर गया था। इस धोखे से दीनू आक्रोशित हो गया था।

सबक सिखाने की ठानी

 जुलाई 20 में पार्षद के साथी मनोज चौधरी व आशिक विश्वकर्मा ने दीनू की पिटाई कर दी थी। इसकी एफआईआर भी पुरानी भिलाई में दीनू ने की थी। जिसमें अपराध क्रमांक 194 धारा 294,506,बी 323 34 कायम हुई थी। इस लड़ाई में दीनू के विरुद्ध पार्षद ने अपने साथियों का साथ दिया था। जिसके कारण दीनू पार्षद सूरज को सबक सिखाने की सोच रहा था। दीनू ने कुछ दिनों पूर्व हथकोज में एक पान ठेला शुरू किया था, जिसे पार्षद ने अपने रसूख से अतिक्रमण की कार्यवाही करवाते हुए तुड़वा दिया था। इसके बाद बुरी तरह चिढ़े दीनू ने पार्षद सूरज बंझोर की हत्या की योजना बना डाली।  

एक साल पहले बनाई थी हत्या की योजना

  पार्षद सूरज बंझोर की हत्या के लिए मुख्य आरोपी दीनू ने एक साल से प्लान बना रहा था। इसके लिए खुर्सीपार निवासी एक मोहन नामक व्यक्ति से दो नग देशी कट्टा एवं कारतूस खरीदे थे। हत्या को अंजाम देने के लिए आरोपी दीनू ने अपने साथियों उत्तम सोना, दीपक साहू व लोकेश साहू को अपने प्लान में शामिल किया। 15 नवंबर की रात भिलाई के हथखोज स्थित बंधवा तालाब के पास पार्षद सूरज बंछोर को अकेला पाकर रात चारों ने मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इसके बाद घटनास्थल से फरार हो गए।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपी दीनू उर्फ दिनेश पाल (41) खुर्सीपार बालाजी नगर,
  • उत्तम सोना पिता पुरुषोत्तम सोना (35) खुर्सीपार उड़िया बालाजी नगर बस्ती मुबारक किराना स्टोर के पीछे
  • दीपक उर्फ भुरू साहू पिता स्व. बनमाली साहू (32) पुरानी बस्ती छावनी सरकारी कुआ के पास
  • लोकेश साहू पिता विश्राम साहू  (20) पता गांधी चौक हथखोज भिलाई
हत्या में शामिल इन चारों आरोपियों के अलावा कट्टा उपलब्ध करवाने वाले खुर्सीपार निवासी मोहन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे में हत्या में प्रयुक्त धारदार कटार व गुप्ति के अलावा 2 नग देशी कट्टा व 4 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 विमान किया था ध्वस्त Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun