बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई..., जानें असल खेल...
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई...
रायपुर। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने ज्येष्ठ संपरीक्षक (senior auditor), सहायक संपरीक्षक (assistant auditor) भर्ती परीक्षा और सहायक परियोजना क्षेत्रपाल भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। इसकी परीक्षा 12 दिसंबर को दो पालियों में आयोजित किया जाना था। लेकन इसे बदल दिया गया है। व्यापमं ने बताया कि 12 दिसंबर को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की एक भर्ती परीक्षा है। इसलिए परीक्षार्थियों की हित को ध्यान में रखते हुए भर्ती परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि तीन दिन बढाई जाती है। साथ परीक्षा तिथि भी बढ़ाई जाती है।
ज्येष्ठ संपरीक्षक, सहायक संपरीक्षक भर्ती परीक्षा- 26 से 28 नवंबर तक आवेदन
परीक्षा - 2 जनवरी रविवार
समय - 9 से 12.15 बजे तक ( प्रथम पाली)
सहायक परियोजना क्षेत्रपाल - 26 से 28 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा - 2 जनवरी रविवार
समय - 2 से 5.15 बजे तक ( द्वितीय पाली)
जानें असल वजह
बता दें कि सिर्फ ये ही भर्ती परीक्षा नहीं है, जिसकी आवेदन तारीख में वृद्धि की गई है। इसके अलावा कई भर्ती परीक्षा की तिथि में बदलाव जानबूझकर किया गया है। व्यापमं को क्या पता नहीं है कि पीएससी की 12 दिसंबर को परीक्षा है। ये सब बेरोजगारो से तारीख-तारीख खेल रहे हैं। भूपेश सरकार बेरोजगारों के लिए रोजगार निकाल कर वाहावाही लूटना चाहती है। इस तरह परीक्षाओं के तिथि में फेर कर क्या साबित करना चाहती है। ये आरोप प्रदेश के युवाओं का हैै। नाम नहीं छापने की शर्त पर सरकार प आरोप लगाया है। परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं ने कहा कि सरकार बेरोजगारों को धोखा देेना बद करें। ये भी पढ़े- सरकारी नौकरी के लिए एक ही दिन तीन परीक्षा, उम्मीदवार परेशान
आवेदन की तिथि क्यों बढ़ाई
युवाओं का सवाल है कि अगर परीक्षा एक ही तिथि को आयोजित हो रही है। छात्रों की हित का ध्यान है तो आवेदन की तारीख क्यों बढाई है। ये जरूरत क्यों पड़ी। असल में तो तारीख बढ़ाना शुरू से ही चाहते थे। ताकि किसी तरह से नौकरी देने से टाला जा सकें। ऐसे की तरकीब आगामी निकली वैकेंसी और पूर्व की वैकेंसी में अपना चुके हैं। सरकार की ये चाल अभ्यर्थी अच्छे से समझ रहे हैं। लेकिन वे अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, इसलिए इस खेल को सहन कर रहे हैं।