कैबिनेट ने DA पर नहीं किया फैसला, पदोन्नति शिथलीकरण में भी गड़बड़ी : वीरेंद्र दुबे

कैबिनेट ने DA पर नहीं किया फैसला, पदोन्नति शिथलीकरण में भी गड़बड़ी : वीरेंद्र दुबे रायपुर। कैबिनेट के फैसले से प्रदेश के कर्मचारियों को गहरी निराशा हुई है। उनके लिए लंबित 14 प्रतिशत मंहगाई भत्ता पर निर्णय नहीं लिये गए।

मात्र 17 प्रतिशत DA

बता दें कि केंद्र व अन्य राज्य अपने कर्मचारियों को 31 प्रतिशत मंहगाई भत्ता प्रदान कर रही है, जबकि छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मात्र 17 प्रतिशत DA ही मिल रहा है। यह बात छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र दुबे ने कही।

आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा

वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 14 प्रतिशत DA पीछे होने से प्रदेश के प्रत्येक कर्मचारी और उनके परिवारजन को 4000 रुपये से 10000 रुपये तक प्रतिमाह आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

अधिकार से वंचित रख अन्याय

एक ओर राजनीतिक पार्टियां मंहगाई के मुद्दे पर एक दूसरे पर दोषारोपण कर रही हैं। वहीं अपने कर्मचारियों को मंहगाई भत्ता जो कि उनका अधिकार है, कोई उपहार नहीं को भी देने से वंचित रख कर अन्याय कर रही है। जल्द ही लंबित DA को एरियर्स सहित देना चाहिए।

कर्मचारियों में हताशा

प्रदेश महासचिव धर्मेश शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी जितेंद्र शर्मा ने आज DA की घोषणा न होने को सभी कर्मचारियों को हताश कर गया। वहीं प्रमोशन में 5 वर्ष की सीमा को हटाकर 3 वर्ष किये जाने से बड़ी संख्या में सहायक शिक्षक और शिक्षक लाभान्वित होंगे।

पुरानी सेवा की गणना नहीं होने से नुकसान

लेकिन उनकी पुरानी सेवा की गणना नहीं होने से वे बड़े नुकसान उठाने जा रहे हैं, यदि पुरानी सेवावधि की गणना की जाती है तो प्रमोशन से वंचित सभी को क्रमोन्नति/समयमान का लाभ मिलता। अतः प्रमोशन के साथ-साथ क्रमोन्नति/समयमान भी प्रदान किया जावे। पदोन्नति में 3 वर्ष के शिथलीकरण निर्णय में सहायक शिक्षक,शिक्षक का तो उल्लेख है किंतु व्याख्याता का त्रुटिवश उल्लेख नहीं है, जिसे आदेश में सुधारा जाना चाहिए। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 विमान किया था ध्वस्त Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun