लबरा भूपेश सरकार, वैट टैक्स कम करने के नाम पर छत्तीसगढ़ी जनता से छल किया : विष्णु देव साय

लबरा भूपेश सरकार, वैट टैक्स कम करने के नाम पर छत्तीसगढ़ी जनता से छल किया : विष्णु देव साय रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि पेट्रोल-डीज़ल पर वैट घटाने के नाम पर प्रदेश की जनता के साथ भद्दा मज़ाक़ किया है। देश के अन्य राज्यों से भी सस्ता पेट्रोल-डीज़ल देने की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सारी डींगें बेनक़ाब हो गई है। साय ने कहा कि महंगाई के नाम पर मिथ्या प्रलाप करके देश-प्रदेश को भ्रमित करने में लगे कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री बघेल ने प्रदेश की जनता को राहत पहुँचाने की अपनी बारी आने पर अपने घोर जन-विरोधी राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करने में ज़रा भी शर्म महसूस नहीं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि पेट्रोल और डीज़ल में वैट घटाने के नाम पर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ सरासर धोखाकिया है। पिछले तीन साल से धोखाधड़ी करती आ रही प्रदेश सरकार ने एक बार फिर अपने राजनीतिक छल-कपट और धोखाधड़ी के अपने डीएनए का परिचय दिया है।  साय ने कहा कि पेट्रोल में सिर्फ़12 आने से लेकर 1 रुपए तक की और डीज़ल में सवा रुपए से डेढ़ रुपए तक की छूट दे रही प्रदेश सरकार ने अपनी क़रतूत और धोखाधड़ी छिपाने के लिए वैट में कटौती जान-बूझकर प्रतिशत में घोषित की।  साय ने कहा कि जिस प्रकार अन्य राज्यों की सरकारों ने अपने-अपने प्रदेश के उपभोक्ताओं को 5 से 7 रुपए तक की राहत पहुँचाई, कम-से-कम प्रदेश की भूपेश सरकार इतनी राहत पहुँचाती तो जनता को इसका लाभ भी मिल पाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  साय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को इस क़दर कंगाल बनाकर रख छोड़ा है कि 12 आने से ज़्यादा की राहत जनता को देने की शायद इस प्रदेश सरकार की कूवत की बात ही नहीं रह गई है।  साय ने कहा कि जब-जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने जनता को राहत पहुँचाने के लिए छूट की घोषणा की, उसे लेकर मुख्यमंत्री बघेल गाहे-बगाहे ख़ूब रुदाली-प्रलाप करते रहे, तानाक़शी करते रहे, परंतु आज प्रदेश की जनता को दी गई राहत के बारे में मुख्यमंत्री बघेल को क्या शर्म महसूस होगी? अगर केंद्र सरकार की 5-10 रुपए की छूट ऊंट के मुँह में जीरा थी तो आज प्रदेश सरकार और कांग्रेस का एक भी पानीदार नेता यह बता दे कि 5-10 रुपए के मुक़ाबले 75 पैसा कितना होता है?  साय ने कहा कि अपने अब तक के पूरे कार्यकाल में कांग्रेस की यह प्रदेश सरकार ‘लबरा सरकार’ बनकर रह गई है।

छत्तीसगढ़ वसूली में अव्वल, जनता प्रताड़ित : नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को रिश्वतखोरी के मामले में अव्वल बनाकर प्रदेशवासियों को न केवल प्रताड़ित कर रहे हैं, अपितु प्रदेशवासियों को शर्मिंदा भी कर रहे हैं।  कोशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल कितनी अच्छी घुड़सवारी कर रहे हैं, प्रदेश में प्रशासन के घोर राजनीतिक दुरुपयोग और बेलगाम हो चले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के भ्रष्ट रवैए से एकदम साफ हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि शादी में नाचते हुए गिरने से हुई मौत को हत्या मामला बनाने की धमकी देकर सरगबुंदिया निवासी और करतला सरकारी स्कूल में उच्च वर्ग शिक्षक उत्तराकुमार टंडन से कोरबा ज़िले के उरगा थाने के एक सब इंस्पेक्टर द्वारा 4 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और राजनांदगाँव के वनांचल ग्राम औंधी में एक सरकारी डॉक्टर व थाना प्रभारी द्वारा सर्पदंश से मृत युवक की पीएम रिपोर्ट बनाने के लिए मृतक के भाई से शासन से मिले मुआवजा में बतौर रिश्वत फिक्स अपने हिस्से एक लाख रुपए में से 48 हज़ार रुपए वसूल करने के सामने आए मामले बताते हैं कि प्रदेश में चहुँओर भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है।  कौशिक ने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग आज प्रशासनिक मनमानी और रिश्वतखोरी के चलते प्रताड़ित हो रहा है। अन्याय अत्याचार की पराकाष्ठा ने इस सरकार के समूचे कार्यकाल को एक कलंकित अध्याय बनाकर रख दिया है। भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के दावे करते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल देशभर में घूम-घूमकर अपने झूठ का रायता फैला रहे हैं, जबकि उनकी नाक के नीचे प्रशासनिक मशीनरी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… एयर स्‍ट्राइक के हीरो अभिनंदन वर्धमान को वीर चक्र, पाकिस्तान का F-16 विमान किया था ध्वस्त Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि आधी करने का फैसला, क्या ये असल में राहत है, जानें इस खबर में… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun