वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान में हुई वृद्धि, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका...
वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान में हुई वृद्धि, ग्राहकों को लगा बड़ा झटका...
नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) ने सोमवार को अपने प्रीपेड प्लान में वृद्धि की थीष अब वोडाफोन आइडिया (vi) ने भी ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने अपने सभी प्री-पेड प्लान महंगे कर दिए हैं। वोडाफोन आइडिया के नए प्लान 25 नवंबर से प्रभावी हो जाएंगे। एयटेल के नए प्लान 26 नवंबर से प्रभावी हो रहे हैं।वोडाफोन आइडिया ने भी एयरटेल की तरह ही अपने प्लान में बदलाव किए हैं। वोडाफोन आइडिया (vi) का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपए का हो गया है, जो कि पहले 79 रुपए का था। कंपनी ने कहा है कि प्लान की कीमतें बढ़ाने से उसे एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) बढ़ाने में मदद मिलेगी।
देखें सभी प्लान डिटेल में
सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपए
vi का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान पहले 79 रुपए का था जो कि अब 99 रुपए का हो गया है। बेस प्लान की कीमत में 20 रुपए का इजाफा हुआ है। इस प्लान में 99 रुपए का टॉकटाइम मिलेगा। इसके अलावा इसमें 200एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा नहीं है। इस प्लान के तहत 1 पैसे प्रति मिनट की दर से कॉलिंग की जा सकेगी।
149 वाला प्लान अब 179 रुपए का
इस इजाफे के बाद वोडाफोन आइडिया का 149 रुपये वाला प्लान अब 179 रुपए का हो गया है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ कुल 2 जीबी डाटा, कुल 300 एसएमएस और सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी।
219 वाला अब 269 का
वोडाफोन आइडिया ने 219 रुपए वाले प्लान की कीमत अब 269 रुपये कर दी है। इसमें हर रोज 100एसएमएस के साथ रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है। इस रेंज वाले एयरटेल के प्लान की कीमत 265 रुपए है।
249 का प्लान अब 299 रुपए में
vi के जिस प्लान की कीमत पहले 249 रुपए थी उसकी कीमत अब 299 रुपए हो गई है। इस प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100एसएमएस और रोज 1.5 जीबी डाटा मिलेगा।
299 रुपए का प्लान अब 359 का
Vi के ग्राहकों को अब 299 की जगह 359 रुपए चुकाने होंगे। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर रोज 2 जीबी डाटा और 100एसएमएस रोज मिलेंगे। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
399 का प्लान अब 479 रुपए का
56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला वोडाफोन आइडिया का 399 का प्लान अब 479 रुपए का हो गया है। इसमें ग्राहकों को हर रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100एसएमएस मिलेंगे।
449 वाला प्लान अब 539 रुपए का
इस इजाफे के बाद 56 दिनों की वैधता के साथ आने वाला 449 वाला प्लान अब 539 रुपए का हो गया है। इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100एसएमएस की सुविधा है। एयरटेल के 449 रुपए वाले प्लान की कीमत 26 नवंबर से 549 रुपए का हो जाएगा।
379 वाला 459 रुपए का
84 दिनों की वैधता के साथ आने वाला कंपनी का 379 वाला प्लान अब 459 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, रोज 100एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है। यह प्लान सिर्फ नंबर चालू रखने वालों के लिए बेस्ट था।
599 रुपए वाला 719 का
वोडाफोन का 599 वाला प्री-पेड प्लान अब 719 रुपए का हो गया है। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा, रोज 100एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा है।