करंट से 12 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन...

करंट से 12 साल की बच्ची की मौत, लापरवाही पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन... रायपुर। नवा रायपुर स्थित सेंट्रल पार्क में 12 साल की बच्ची की करंट से मौत से हो गई। जानकारी के मुताबिक, बच्ची परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

पोल को छूने से करंट

परिजनों को पुलिस ने बताया कि वहां पोल को छूने से करंट के संपर्क में बच्ची आ गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मासूम का नाम मोना पाल बताया जा रहा है। वह झांझ गांव की रहने वाली थी।

एनआरडीए के खिलाफ प्रदर्शन

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर जमकर प्रदर्शन किया। लापरवाही पर एनआरडीए से 10 लाख रुपए मुआवजे देने की मांग की है। आरोप लगाया कि गार्डन का मेटनेंस नहीं से यह हादसा हुआ है। ठेकेदार समय पर मेंटेनेस नहीं करता।

 मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना के बाद राखी थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एनआरडीए के के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया। मामले में क्या फैसला हुआ ये जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर गई बच्ची करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही बच्ची की जान चली गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लेकिन नामात्र, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun