भारत गौरव ट्रेनों को किराए पर लेकर चला सकती है कंपनियां, भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला

भारत गौरव ट्रेनों को किराए पर लेकर चला सकती है कंपनियां, भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। अब भारत गौरव ट्रेन राज्य सरकार या निजी कंपनी किराए पर ले सकती है। रेलवे इस सेवा के लिए न्यूनतम चार्ज वसूलेगी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की

भारत गौरव ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत गौरव ट्रेनों का संचालन आईआरसीटीसी के अलावा निजी कंपनियां भी कर सकेंगी। रेल मंत्री ने कहा कि ''हमने 'भारत गौरव' ट्रेनों के लिए 180 से अधिक ट्रेनों का आवंटन किया है। इसके लिए 3033 कोचों की पहचान की है। अच्छा रिस्पांस मिलने पर इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। आज से ही आवेदन लेने शुरू किए जाएंगे।

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने फैसला

देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों की शुरुआत की है। इसी के तहत हाल ही में रामायण एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की गई थी, जो भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थानों के लोगों को दर्शन कराएंगी। इस महीने की शुरुआत में ही रेल मंत्री ने इनके बारे में बताते हुए कहा था, 'भारत गौरव ट्रेनों का संचालन लोगों को भारत की संस्कृति, परंपरा और विविधता से परिचय कराने के लिए किया जा रहा है।'

कंपनियां देंगी ट्रेनों का ऑर्डर

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस प्रस्ताव में काफी लोगों ने रुचि दिखाई है। उन्होंने इस बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि मेक माई ट्रिप, राजस्थान डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म या फिर ओडिशा टूरिज्म समेत कोई भी विभाग या कंपनी अपने मुताबिक ट्रेनें ले सकते हैं और उनका संचालन कर सकते हैं। संस्थाओं को अपने प्लान के मुताबिक ट्रेनों के संचालन की अनुमति होगी। उन्होंने कहा कि कंपनियां ट्रेनें चलाएंगी, जबकि रेल मंत्रालय उन्हें मेंटनेंस, वॉटर सप्लाई और खाने के लिए कच्चे माल की सप्लाई जैसी सेवाएं मुहैया कराएगा। 

इन ट्रेनों का किराया क्या होगा

केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि किराया टूर ऑपरेटर्स की ओर से इसे तय किया जाएगा, लेकिन अत्यधिक वसूली नहीं की जा सकेगी। ऐसा कुछ होने पर रेल मंत्रालय की ओर से इसमें दखल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों में तेजस, वंदे भारत समेत किसी भी कैटिगरी के कोच का इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑपरेटर्स की मांग के आधार पर इन्हें मुहैया कराया जाएगा। ट्रेन के कोचों और सुविधाओं के मुताबिक किराये में भी अंतर होगा। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लेकिन नामात्र, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun