शराब में मिलावट : आबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, खाली बोतल, स्टीकर और कलर बरामद...
शराब में मिलावट : आबकारी विभाग ने की छापामार कार्रवाई, खाली बोतल, स्टीकर और कलर बरामद...
अंबिकापुर। आबकारी विभाग की टीम ने मंगलवार को गंगापुर के शराब दुकान में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान भारी मात्रा में शराब की खाली बोतल, स्टीकर, ढक्कन, रैपर, कलर बरामद किया है। फिलहाल आबकारी उड़नदस्ते की टीम मामले की जांच कर रही है।दरअसल, बिलासपुर उड़नदस्ता टीम को अंबिकापुर के शासकीय शराब दुकानों में मिलावटी शराब मिलने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने पर आबकारी विभाग बिलासपुर उपायुक्त व उनकी टीम ने छापामार कार्रवाई करने अंबिकापुर पहुंचे थे। इस दौरान उड़नदस्ता टीम ने पाया कि शासकीय शराब दुकान गंगापुर में मिलावटी शराब बेची जा रही है। दुकान से टीम ने शराब में मिलने वाले रंग को भी बरामद किया। इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।गंगापुर शराब दुकानमें भारी मात्रा में खाली बोतल ढक्कन व मिलावटी शराब मिलने पर बिलासपुर उपायुक्त ने अंबिकापुर के आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला को कड़ी फटकार लगाई गई। निरीक्षक को कहा कि समय-समय पर शराब दुकान का जांच कर मिलावटी शराब बेचने वाले पर कार्रवाई करें।