गोबर पर सियासत : BJP अध्यक्ष साय ने लगाया घोटाले का आरोप, सीएम भूपेश ने दिया ये जवाब

गोबर पर सियासत : BJP अध्यक्ष साय ने लगाया घोटाले का आरोप, सीएम भूपेश ने दिया ये जवाब रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना पर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर गोबर घोटाले का आरोप लगाया है। वहीं साय के आरोप का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जवाब दिया है। सीएम ने कहा कि उनके दिमाग में ही गोबर भरा हुआ है। बघेल के इस आक्रमक बयान के बाद अब भाजपा भड़की हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने इसे बदजुबानी बताते हुए मुख्यमंत्री को संयमित रहने की सलाह दी है।

गोबर पर सियासत, आरोप के बाद भाजपा भड़कीं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरोप लगाया कि अब प्रदेश में गोबर घोटाले की शुरुआत हो रही है। आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यदि किसी के दिमाग में गोबर भरा हुआ है तो हमने भी खोज लिया है। उससे भी बिजली जलाई जा सकती है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर भाजपा भड़क उठी है।  

मर्यादित और संयमित रहें

विष्णुदेव साय ने कहा कि, भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हैं, उनको मर्यादा में रहना चाहिए। मुझे लगता है कि जिस तरह हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं, उन्हें कांग्रेस का धरातल हिलता हुआ महसूस हो रहा है। दो दिन पहले वे दिल्ली से भी लौटे हैं। वहां उनको हाईकमान से कुछ गलत संदेश मिल गया है, इसकी वजह से उनका मानसिक संतुलन डगमगाया हुआ है। मेरा आग्रह होगा कि वे मर्यादित और संयमित रहें।

गोधन न्याय योजना पर सवाल

सरकार गोधन न्याय योजना के जरिए 2 रुपए प्रति किलोग्राम की दर से मवेशियों का गोबर खरीदती है। इससे कम्पोस्ट और दूसरी चीजें बनाकर बेच रही हैं। पिछले महीने 3 गोठानों में बिजली उत्पादन यूनिट भी शुरू हुई। सरकार अब तक 100 करोड़ से अधिक का गोबर खरीद चुकी है। विपक्ष खासकर भाजपा का आरोप है कि गोबर खरीदी के बहाने घोटाला हो रहा है।

 पेंट बनाने के लिए MOU

बता दें कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग और कुमाराप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट जयपुर के साथ MOU किया है। इसके तहत सरकार 75 गोठानों में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने का प्लांट लगाएगी। इसकी तकनीक खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग और कुमाराप्पा नेशनल पेपर इंस्टिट्यूट देंगे। इस करार के साथ सरकार की गोबर खरीदी नीति एक बार फिर चर्चा में है। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लेकिन नामात्र, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun