कोरोना से बचने छत्तीसगढ़ ने मांगा बूस्टर डोज, मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा- एंटीबॉडी खत्म हो रही...

कोरोना से बचने छत्तीसगढ़ ने मांगा बूस्टर डोज, मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा- एंटीबॉडी खत्म हो रही... रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की संख्या कम हो गई। संक्रमण से बचाने के लिए अभी लोगों को दूसरी डोज लग रही है। लेकिन अब तीसरी डोज यानी बूस्टर डोज की मांग शुरू हो गई है। छत्तीसगढ़ ने भी टीके का तीसरा टीका मांगा है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि बूस्टर डोज देने का समय अब आ गया है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने लिखा है कि, देश-विदेश के विशेषज्ञ इस बात को प्रमाणित कर रहे है कि वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद भी एंटीबॉडी का स्तर 6 से 9 महीने के अंदर कम हो रहा है या उसका असर समाप्त हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ मामलों में सुरक्षा का स्तर बना रहता है। इसके बाद भी बूस्टर डोज की आवश्यकता महसूस हो रही है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपने पत्र में लिखा है, विश्व के अनेक देशों में तीसरी एवं चौथी लहर का प्रभाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही कई देश नागरिकों को बूस्टर डोज भी लगा रहे हैं। इस विषय को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ता, फ्रंट लाइन वर्कर, कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले नागरिक, 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए बूस्टर डोज लागू करने का समय आ गया है। मंत्री सिंहदेव ने अपने पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से अनुरोध किया है कि देश के बूस्टर डोज लगाने के संबंध में समुचित निर्णय लेते हुए इसे यथाशीघ्र लागू करने के निर्देश देना चाहिए। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… पेट्रोल-डीजल के दाम घटे, लेकिन नामात्र, सीएम भूपेश ने VAT कम करने की घोषणा की… Airtel का प्रीपेड प्लान हुआ महंगा, ग्राहकों पर महंगाई की मार महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun