गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और सासंद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी ई-मेल के जरिये मिली है। इस मेल के बाद दिल्ली पुलिस ने गौतम गंभीर के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है। ISIS कश्मीर की धमकी डीसीपी सेंट्रल श्वेता चौहान ने बताया कि धमकी भरा मेल 'ISIS कश्मीर' से मिला है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। चौहान ने बताया कि गंभीर ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। गंभीर ने बताया कि उन्हें ISIS कश्मीर से जान से मारने की धमकी वाला मेल मिला है। गंभीर रखते है बेबाक राय क्रिकेटर से राजनेता बने गंभीर हर मुद्दे पर बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कई बार आतंकवाद के खिलाफ बयान दिया है। गंभीर 2011 में विश्वकप जीतने वाली टीम के हिस्सा रहे हैं।

सिद्धू को सुनाई थी खरी-खरी

गौतम गंभीर ने शनिवार को एक ट्वीट कर सिद्धू का नाम लिए बगैर इस पर तीखी नाराजगी जताई। उन्‍होंने कहा, 'अपने बेटे या बेटी को बॉर्डर पर भेजो और फिर एक आतंकी मुल्‍क के मुखिया को अपना बड़ा भाई कहना!' गंभीर ने अपने हैशटैग में Disgusting (घिनौना) और Spineless (रीढ़विहीन) शब्‍द का इस्‍तेमाल किया। बता दें कि करतारपुर पहुंचने पर सिद्धू ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को बड़ा भाई बताया था। बीजेपी ने इस पर सिद्धू पर जमकर निशाना साधा था। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कोरोना से बचने छत्तीसगढ़ ने मांगा बूस्टर डोज, मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा- एंटीबॉडी खत्म हो रही… फिर बारदाने की कमी, सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- स्थिति संभालना होगा मुश्किल… देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun