सड़क हादसे में तीन की मौत, छत्तीसगढ़ में रफ्तार और लापरवाही का कहर...

सड़क हादसे में तीन की मौत, छत्तीसगढ़ में रफ्तार और लापरवाही का कहर... रायपुर। राजधानी के माना बस्ती में एक कार सवार ने युवक को रौंद दिया। मौके पर ही शख्स की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि कार महिला चला रही थी। मृतक को महासमुंद का बताया जा रहा है। वहीं कवर्धा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का दोस्त घायल हो गया। जांजगीर में बुधवार को सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक घर के बाहर टहनलने के लिए निकला था। इसी दौरान एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया।

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

कवर्धा में बुधवार को ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक से टक्कर के बाद करीब 20 मीटर दूर तक बाइक घिसटती चली गई। इस दौरान एक युवक ट्रक के पहिये के नीचे फंस गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के बालाघाट में गढ़ी, ग्राम अंडी निवासी महादेव यादव (38) अपने साथी शंकर पर्ते (35) पुत्र उदल सिंह पर्ते के साथ घर लौट रहा था। वे कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम जोराताल मंडी के पास मोड़ पर पहुंचे थे। वहां आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने की जल्दी में आगे निकलने का प्रयास किया। इसी दौरान वे ट्रक की चपेट में आ गए।

हेलमेट  नहीं पहना था

बताया जा रहा है कि युवकों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। बाइक पर पीछे बैठे युवक के हाथ में हेलमेट था। पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दे दी है।

टहलने निकले युवक को ट्रेलर ने कुचला

जांजगीर में युवक घर के बाहर टहलने के लिए निकला था। तभी एक ट्रेलर ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद लोगों ने हंगामा कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा लेने से मना कर दिया। वहीं पुलिस ने चालक हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, पचेरी गांव निवासी संजय पांडेय (44) पुत्र स्व. राजाराम पांडेय बम्हानीडीह में रहते था। वह बुधवार सुबह सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान चांपा से बिर्रा जा रहे ट्रेलर ने उसे टक्कर मारी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होता देख स्थानीय लोग भड़क गए। उन्होंने मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) कोरोना से बचने छत्तीसगढ़ ने मांगा बूस्टर डोज, मंत्री सिंहदेव ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से कहा- एंटीबॉडी खत्म हो रही… फिर बारदाने की कमी, सीएम भूपेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- स्थिति संभालना होगा मुश्किल… देखिए वीडियो- सरपंच-पंच, जिला अध्यक्ष का मानदेय घोषणा… चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा महिला नगर सैनिक जॉब, 1715 पदों पर होगी भर्ती… Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun