किसान उठाईगिरी का शिकार, बोनस का रुपए लेकर हुआ फरार, पल झपकते ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
किसान उठाईगिरी का शिकार, बोनस का रुपए लेकर हुआ फरार, पल झपकते ऐसे दिया वारदात को अंजाम...
बिलासपुर। तखतपुर में बुधवार को एक किसान उठाईगिरी का शिकार हो गया। वह धान के बोनस का पैसा निकाल कर सामान खरीदने गया था। तभी झोले में रखे 10 हजार की रकम दो उठाईगिरो ने पलक झपकते ही पार कर दी। दुकान से वापस आने पर किसान को पता चला। उसने दुकान के सीसीटीवी में देखा। दो व्यक्ति साइकिल से झोला निकाल कर भागते दिखाई दिए। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।
सहकारी बैंक से निकाला 10 हजार रुपए
जानकारी के अनुसार, ग्राम बीजा निवासी (55) किसान राम कुमार यादव अपने साथी संतोष साहू के साथ तखतपुर आये हुए थे। यहां सहकारी बैंक की शाखा से 10 हजार रुपये धान बोनस का पैसा निकाल कर उन्होंने फल ठेले से केला खरीदा।
शातिर ने किया पीछा
आशंका जताई जा रही है कि उन्हें बैंक से बाहर आते दो ठगों ने देखा था। ठग उनका पीछा किया। उन्होंने पंडरिया रोड में शारदा ट्रेडर्स दुकान में नल का पाइप लेने के लिये रुके।