India vs New Zealand : भारत की अच्छी शुरुआत, श्रेयस अय्यर ने किया डेब्यू

India vs New Zealand : भारत की अच्छी शुरुआत, श्रेयस अय्यर ने किया डेब्यू स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच आज कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। पहले टेस्ट मैच में श्रेयस अय्यर ने डेब्यू किया। उन्हे केएल राहुल के बदले खेलने का मौका दिया गया। उन्‍हें खुद टेस्‍ट क्रिकेट के महानतम बल्‍लेबाज सुनील गावस्‍कर ने भारत के टेस्‍ट क्रिकेटर नंबर 303 की कैप थमाई। डेब्यू का पल श्रेयस अय्यर के लिए  बेहद भावुक था। गावस्‍कर ने क्‍या कहा, यह तो शोर में दब गया मगर अय्यर उसे सुनकर बड़ा मोटिवेटेड महसूस कर रहे थे। अगले ही पल उन्‍होंने कैप हाथ में ली, थोड़ी देर उसकी ओर देखा फिर चूम लिया। श्रेयस अय्यर ने फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। फर्स्‍ट क्‍लास क्रिकेट में उनका औसत 52.18 का है और स्‍ट्राइक रेट काफी तेज (81.54) है। उनके लिए टीम में मौका तब बना जब कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्‍ट से विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत बाहर हो गए।

भारत ने टॉस जीता, पहले बल्‍लेबाजी

अय्यर को अपना टैलेंट दिखाने का मौका कानपुर टेस्‍ट के पहले ही दिन मिल जाएगा। कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत ने तीन स्पिनर और दो गेंदबाज खिलाए हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। कानपुर टेस्ट मैच की कप्तानी विराट कोहली (Virat Kohli) की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं। इससे पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई में टीम इंडिया ने 3-0 से जीती थी। भारत की टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, उमेश यादव, ईशांत शर्मा। न्यूजीलैंड की टीम: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), विल यंग, टिम साउदी, काइल जैमीसन, विलियम सोमरविले, एजाज पटेल और रचिन रवींद्र।  Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ इस वॉट्सएप ग्रुप में…( इसे क्लिक कीजिए) रोका छेका अभियान असफल ! विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी की कार मवेशियों से टकराई… छत्तीसगढ़ में बढ़ी दुर्घटना : मुख्य सचिव जैन ने कहा- स्कूली पाठ्यक्रम में सड़क सुरक्षा और यातायात नियम अनिवार्य रूप से हो शामिल घूसखोर पटवारी कहने पर भड़का, चढ़ावा लेने वालों की खोल दी पोल, जाने सबके बारे में… चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun