शराबी पंचायत सचिव की हरकत से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर ने किया निलंबित

  शराबी पंचायत सचिव की हरकत से ग्रामीण परेशान, कलेक्टर ने किया निलंबित महासमुंद। छत्तीसगढ़ में शराब पीकर सरकारी कार्यलय आने के कई मामले सामने आ चुके है। एक नया मामला महासमुंद जिले से सामने आया है। यहां एक पंचायत सचिव की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर से की है। ग्रामीणों में बताया कि सचिव अक्सर शराब के नशे में कार्यालय पहुंचते हैं। और गालियां देते है। फिलहाल कलेक्टर ने शराबी सचिव को निलंबित कर दिया

नशे में गालियां

ये पूरा मामला महासमुंद के लखनपुर गांव का है। यहां पंचायत सचिव के पद पर बीरेंद्र नायक है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव नशे में धूत होकर महिलाओं और जनप्रतिनिधियों कप गालियां देते हैं। पिछले सोमवार को भी नशे में कार्यालय पहुंचे और मेज पर पैर रख दिया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया।

ग्रामीणों और पंचो का गंभीर आरोप

पंचायत सचिव बीरेंद्र जनपद पंचायत की बैठक में अनुपस्थित रहते हैं। अगर कोई उसे बुलाने जाते है तो उसे गालियां देते हैं।  कार्यों को लेकर भी कई शिकायत जिला पंचायत में की जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

जनदर्शन में शिकायत

सचिव के कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीण कलेक्टर के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। यहां शिकायत के बाद कलेक्टर ने सचिव को निलंबित करने आदेश निकाल दिया। https://youtube.com/shorts/lzHEvJDICVU?feature=share