CGPSC Recruitment 2021 : 170 पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
CGPSC Recruitment 2021: राज्य सेवा अधिकारियों के 170 पदों पर भर्ती के लिए शुक्रवार को विज्ञापन जारी किया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर के 15 पद, वह पुलिस अधीक्षक के 23 पदों के साथ अन्य पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
गौरतलब है कि वर्ष 2020 में 175 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई थी, लेकिन इस पदों की संख्या में मामूली गिरावट के साथ 171 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1 दिसंबर को दोपहर 12:00 बजे से 23 दिसंबर को रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
आवेदन में गलती सुधार 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2022 तक किया जा सकता है। वहीं सकुशल सुधार 5 जनवरी से 9 जनवरी 2022 तक किया सकता है।
परीक्षा तारीख
प्रारंभिक परीक्षा 13 फरवरी 2022 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे और दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के लिए 26, 27, 28 और 29 मई निर्धारित की गई है।
स्वास्थ्य विभाग के 64 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने युवाओं के लिए भारी संख्या में नौकरी निकाली है। जानकारी के मुताबिक, cgpsc ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in पर इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, रेडियोलॉजिस्ट, एपीजेमोलॉजिस्ट, सर्जरी विशेषज्ञ सहित कई पदों पर भर्ती की जाएगी। रिक्त पदों की कुल संख्या 641 है।
CGPSC 2021, दिसबंर तक आवेदन
इन पदों पर भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में की जाएगी। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर, 2021 है।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 15600 से 39100 रुपए वेतनमान दिया जाएगा।
मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन
मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होनी चाहिए।
मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है।
छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी।
छत्तीसगढ़ की महिला उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।
मेडिकल स्पेशलिस्ट के पद पर आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर) के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी वर्ग के कैंडिडेट को एवं छत्तीसगढ़ के बाहर के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun