गुरु शिष्य परंपरा कलंकित, परिजनों ने की शिक्षक की पिटाई, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

गुरु शिष्य परंपरा कलंकित, परिजनों ने की पिटाई, छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

शाला प्रबन्धन ने नहीं की कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, छात्राओं और पालक ने पहले इसकी शिकायत शाला प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण वे थान पहुंचे। इससे पहले परिजनों ने शिक्षक की जमकर पिटाई भी की थी।

हल्दीबाजार थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, शिक्षक महेंद्र कश्यप लगातार छात्राओं से छेड़खानी और उन पर अश्लील कमेंट करता आ रहा है। वह छात्राओं पर बुरी नजर रखता है। गलत ढंग छूने की कोशिश करता है। पहले तो छात्राओं ने लोक लाज के भय से चुप रहना ठीक समझा लेकिन बाद में हरकतें बढ़ी तो परेशान होकर उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।

शिक्षक की पिटाई की

परिजनों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया। स्कूल प्रबंधन से उन्होंने शिक्षक को हटाने के लिए कहा। शिक्षक की कुछ परिजनों ने पिटाई भी कर दी। स्कूल प्रबंधन द्वारा कार्यवाही नहीं होने पर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने छेड़छाड़ तथा पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शिक्षक ने इसी स्कूल में पढ़ाई भी की है और 2007 से यहां पदस्थ है। उसे एनएसएस का प्रभार भी मिला हुआ था।

शिक्षक ने आरोप को बताया झूठ

वहीं शिक्षक ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है।

डीईओ को दी घटना की जानकारी

प्राचार्य डीएन दिवाकर ने कहा है कि साला समिति की बैठक लेकर शिक्षक के विरोध अन्य कार्यवाही की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun