ट्रैक्टर रैली कर किसानों ने भरी हुंकार, msp गारंटी समेत की ये मांग

 ट्रैक्टर रैली कर किसानों ने भरी हुंकार, msp गारंटी समेत की ये मांग

रायपुर। राजधानी रायपुर में गरियाबंद जिला के मैनपुर ब्लॉक के किसानों की ट्रैक्टर रैली पहुंची। यह रैली किसान आंदोलन के एक साल पूरा होने पर निकाली गई। इस रैली में हजारों की संख्या में किसान शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, किसानों के ट्रैक्टर को रायपुर के कमल विहार में रखा गया है। इसके बाद किसान इंडोर स्टेडियम पहुंचे, जहां सभा का आयोजन किया गया। 26 नवंबर 2021 को देशव्यापी किसान आन्दोलन को एक साल पूरा होने पर राजधानी रायपुर में ट्रैक्टर रैली एवं सभा का आयोजन किया गया। इसमें राज्य के किसान केन्द्र सरकार की कृषि, किसान और आम उपभोक्ता विरोधी नीतियों का विरोध किया। रैली में मुख्य नारा ’’ तीन कृषि कानून वापस हुआ है, एमएसपी की कानूनी गारंटी बाकी है’’ किसानों ने लगाया। किसानों की मांग तीन कृषि कानून वापस हुआ है, मगर एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाये। आंदोलन में जान गंवाए किसानों को शहीद का दर्जा एवं परिवार को पर्याप्त सहायता राशि दिया जाए। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को बर्खास्त और गिरफ्तार किया जाए एवं आंदोलनकारी किसानों पर दर्ज सभी मामले वापस लिए जाएं। किसानों की लागत बढ़ाने वाले पेट्रोल, डीजल, खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं आदि के दामों को आधा किया जाना चाहिए। इस रैली में अनेक इलाकों से आये हजारों किसानों ने हिस्सा लिया, वहीं इंडोर स्टेडियम में आयोजित सभा की अध्यक्षता आदिवासी भारत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भोजलाल नेताम ने किया। यहां अनेक किसान नेताओं ने सभा को सम्बोधित किया, वहीं मंच का संचालन तेजराम विद्रोही, पूरण मेश्राम और महेंद्र नेताम ने किया। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun