शराबियों ने आरक्षक को पत्नी के सामने मार डाला, वारदात के बाद आरोपी फरार
शराबियों ने आरक्षक को पत्नी के सामने मार डाला, तीन आरोपी फरार
बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ थाना में पदस्थ सहायक आरक्षक की अज्ञात आरोपियों ने चाकू से हत्या कर दी। पत्नी के सामने ही मार डाला। घटना
गुरुवार शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, जवान 9 नवंबर से ड्यूटी नहीं आ रहा था। वारदात के पहले हत्यारों ने जवान को शराब पिलाई। इसके बाद घर में घुसकर पत्नी के सामने ही मार डाला। घटना भैरमगढ़ थाना क्षेत्र की है।
आरक्षक को पिलाई शराब
जानकारी के अनुसार, सहायक आरक्षक सूदरु हेमला (35) भैरमगढ़ के पत्ता गोदाम पारा में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार की शाम कुछ लोगों ने आरक्षक को शराब पिलाई। इस दौरान उनके और जवान के बीच कुछ विवाद हो गया। विवाद को बढ़ता देख सुदरु रात में ही घर आ गया। उसने विवाद की जानकारी अपने पत्नी को भी दी।
पत्नी के सामने हत्या
झगड़े की रात लगभग 12:30 के बीच तीनों शराबी घर आ धमके। इसके बाद फिर सूदरु से बस्ती में बहस की। इसके बाद विवाद और बढ़ गया। शराबियों ने पत्नी के सामने ही आरक्षक की हत्या कर दी और फरार हो गया।
पुलिस मौके पर पहुंची
इस घटना की सूचना पत्नी ने आसपास के लोगों को दी। पड़ोसियों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी
भैरमगढ़ पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। आपसी विवाद हत्या की वजह हो सकती है। जवान की पत्नी हत्यारों को नहीं पहचान पाई। फिलहाल कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun