आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया ओपीडी बहिष्कार, दी चेतावनी
आंबेडकर अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने किया ओपीडी बहिष्कार, दी चेतावनी
रायपुर। मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत पीजी के रेजिडेंट डॉक्टर शनिवार से ओपीडी के कार्य का बहिष्कार करेंगे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
डॉक्टरों की मांग है कि NEET – PG में प्रवेश के लिए कॉउन्सिलिंग के कार्य में देरी न की जाये। इस देशव्यापी आंदोलन से पूर्व शुक्रवार शाम रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मेडिकल कॉलेज के सामने कैंडल मार्च किया।
देरी के कारण एक बैच खाली
दरअसल NEET – PG से प्रवेश की प्रक्रिया पूरे एक साल आगे बढ़ गई है, जिसका परिणाम यह है कि पीजी मेडिकल कॉलेजों में प्रथम वर्ष का पूरा बैच खाली है। यह स्थिति पूरे देश की है। राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां पीजी के 2-2 सौ सीटों के हिसाब से कुल 600 सीट हैं , मगर पहला बैच खाली होने से वर्तमान में 400 रेजिडेंट डॉक्टर ही मेकाहारा में काम कर रहे हैं। कम डॉक्टर होने के चलते इन्हे काफी परेशानी हो रही है।
आरक्षण प्रक्रिया के चलते देरी
NEET – PG के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों और OBC के कोटे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। और केंद्र सरकार की जिद है कि आरक्षण की यह प्रक्रिया इसी वर्ष से लागू की जाये जबकि कोर्ट ने भी सलाह दी कि यह प्रक्रिया अगले सत्र से शुरू की जाये, मगर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने इससे इंकार कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने 06 जनवरी को सुनवाई की अगली तिथि तय की है।
अनिश्चित कालीन हड़ताल की चेतावनी
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ प्रेम चौधरी ने बताया कि जनवरी के महीने में होने वाली NEET – PG की परीक्षा आगे बढ़ते-बढ़ते बीते 11 सितंबर को हुई, इसके बाद भी रिजल्ट में देरी हुई और अब मामला सुप्रीम कोर्ट में केस दायर होने के चलते लटक गया है, जिसकी वजह से काउंसिलिंग में देरी हो रही है। लगातार हो रही देरी के चलते देश भर के रेजिडेंट एकजुट होकर कल से OPD में काम करना बंद कर देंगे। आज सांकेतिक तौर पर कैंडल मार्च किया गया। 30 नवम्बर तक भी अगर सरकार कोई ठोस फैसला नहीं करती है तो उसके बाद इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। तय है कि इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun