रायपुर। राजधानी में अवैध शराब तस्करी मामले में पुलिस को सफलता मिली है। तीन थाना इलाकों से 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि रायपुर पहुंची ये शराब मध्य-प्रदेश की बनी हुई थी, जिसे पुलिस ने मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर तस्करों को घेराबंदी कर पकड़ा। इन थाना इलाकों में सायबर सेल, उरला थाना,धरसींवा थाना और विधानसभा थाना की संयुक्त टीम ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun लाखों की शराब जब्त शराब तस्करी के मामले में आरोपियों के पास से 45 पेटी अंग्रेजी और देशी शराब, 3 मोबाइल फोन, नकदी 4,400 रुपए 3 चार पहिया वाहन जब्त किया गया। तस्करी में बरामद की गई शराब की कीमत 27 लाख 70 हज़ार आंकी गई है। पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी रामहित जैसवार, रामचन्दर राजभर, संजय वर्मा,ए मधुकर राव, विनोद कुमार सोनवानी,सुनील पटेल,रोशन पटेल और डोमन निषाद को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी के आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।