चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर गिरफ्तार, संपत्ति होगी कुर्क जशपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों कुछ डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया। अब जशपुर जिले से भी ऐसी खबर सामने आ रही है। चिटफंड कारोबार से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह को पत्थलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस की टीम ने कंपनी गुरु कृपा इंफ्रा रियल्टी इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। चिटफंड कंपनी ने पत्थलगांव में अपना कार्यालय खोल कर कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। इस कंपनी के लुभावने वायदों में उलझ कर लोगों ने अपने करोड़ों रुपए जमा कर दी, लेकिन इन निवेशिकों की राशि लौटाने से पहले ही कार्यालय पर ताला लगा कर सभी कर्मचारी फरार हो गए थे। इस मामले में कुमेकेला गांव के लोगों ने पत्थलगांव थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि चिटफंड कंपनी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर डायरेक्टर की तलाश शुरू की गई थी। जिसमें कंपनी का डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह को कल दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया गया। करोड़ों रुपए की ठगी एसपी विजय अग्रवाल के मुताबिक, इस चिटफंड कंपनी ने जशपुर, जांजगीर चांपा और रायपुर जिले में 700 से अधिक जमा कर्ताओं से करोड़ों रुपए की ठगी की थी। कंपनी की संपत्ति का पता कर उसे कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun