छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस आज, साहित्यकार और भाषाविद का सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज राजभाषा दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा, नई सरकार बनने के बाद से इसी अभिमान को संजोए हुए आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा को आत्म गौरव के साथ जोड़ने पर ही इसके आगे बढ़ने की बात कही। राजभाषा दिवस पर छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की ओर से छत्तीसगढ़ी भाषा के 19 साहित्यकारों और भाषाविद को सम्मानित किया गया है।
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1464816472035790851?t=P9FsRO4ENsnpfSVFM6GXPQ&s=19
संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय स्थित सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बता दें कि 28 नवंबर 2007 को विधानसभा में छत्तीसगढ़ी को राजभाषा का दर्जा देने विधेयक पारित किया गया था। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए हर साल राजभाषा दिवस मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun