शराबियों ने कट्टे की नोंक पर लूट ली शराब दुकान, नकदी लेकर हुए फरार
शराबियों ने कट्टे की नोंक पर लूट ली शराब दुकान, नकदी लेकर हुए फरार
कोरबा। जिले में शराबियों ने कट्टे की नोंक पर शराब दुकान लूट ली। 3 लोगों ने शराब दुकान में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने पहले शराब दुकान के बाहर जमकर शराब पी।
इसके बाद सुनसान होने पर अंदर घुस गए। गार्ड और सेल्समैन को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा। बाद में 90 हजार रुपए लूटकर भाग निकले। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, अमरेली में देसी विदेशी शराब दुकान संचालित है। यह दुकान रोज रात को 10 बजे बंद होती है। शनिवार रात को करीब 9 बजे तीन युवक वहां पहुंचे थे। उन्होंने पहले दुकान से शराब खरीदी और वही खड़े होकर शराब पी।
कट्टा और चाकू से धमकाया
इसके बाद तीनों करीब 9:30 बजे आरोपी दुकान के अंदर घुसे। इस पर गार्ड दिगम कंवर ने अंदर जाने से मना कर दिया। मगर उन्होंने एक न सुनी। उसके बाद अपने पास रखे कट्टा और चाकू से उसे धमकाया और मारपीट की। सेल्समैन अश्वनी राठौर और निगम को बंधक बना लिया।
डेढ़ घंटे तक बंधक बनाए रखा
आरोपियों ने करीब डेढ़ घंटे तक दोनों को बंधक बनाए रखा और दुकान के अंदर रखें 90 हजार नगद ले उड़े। करीब 11 से 11:30 बजे के बीच घटना को अंजाम दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। फिर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी भाग चुके थे।
बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान में लगे सीसीटीवी के डीवीआर भी ले उड़े।
आरोपियों को नहीं पहचानते
दुकान में काम करने वाले कर्मचारी आरोपी के बारे में नहीं जानते। फिलहाल पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें
चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में…
बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल…
सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा
Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun