किन्नर समाज से करोड़ों की धोखाधड़ी, कहा- शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

किन्नर समाज से करोड़ों की धोखाधड़ी, कहा- शिकायत पर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई रायपुर। किन्नर समाज ने मंडली में साथ रहने वाले एक युवक पर करोड़ों रुपये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। किन्नरों का आरोप है कि थाने में इसकी लिखित शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की है। किन्नर समाज ने आरोप लगाया कि पुलिस के बड़े अफसर के ड्राइवर ने भी रकम वापस दिलाने के बदले में 5 लाख रुपए की धोखाधड़ी की हैं।

कोषाध्यक्ष की मृत्यु के बाद रकम निकाली

किन्नर कल्याण मंडल के अध्यक्ष ज्योति हाजी और प्रवक्ता सौम्या व अन्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि डांस में मिली राशि को एकत्र कर समाज के कोषाध्यक्ष के पास जमा कर देते हैं, जिसमें सबकी सहमति होती है। पूर्व में समाज के कोषाध्यक्ष की आकस्मिक मृत्यु हो गई।

49 लाख और करीब 3 किलो सोना

कोषाध्यक्ष गीता के नॉमिनी के सामने 49 लाख और करीब 3 किलो सोना जवाहर नगर की इंडियन बैंक शाखा में जमा करवाया था। उन्होंने बताया कि गीता किन्नर की मौत के बाद नॉमिनी आमिर जो कि हमारे मंडली में ढोलक बजाता था, उक्त रकम और सोने को निकाल कर ले जा चुका है। इस धोखाधड़ी की शिकायत मौदहापारा थाने में कराई गई लेकिन इस पर आजतक एफ आई आर दर्ज नहीं की गई। इसकी गृह मंत्री से भी शिकायत की गई थी लेकिन इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है।

पुलिस अफसर के ड्राइवर ने ठगे 5 लाख रुपए

किन्नर समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि एक बड़े पुलिस अफसर के ड्राइवर ने एफ आई आर दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी कर रकम वापस दिलाने के बदले में 5 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन वह भी राशि नहीं लौटा रहा है। उन्होंने इस पूरे मामले पर कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री से करेंगे शिकायत

इस सिलसिले में वह मुख्यमंत्री और डीजीपी से भी मिलेंगे। ताकि सारे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun