कृषि कानून वापसी का बिल लोकसभा-राज्यसभा से पास, लेकिन आन्दोलन समाप्ति पर पर संशय

कृषि कानून वापसी का बिल लोकसभा-राज्यसभा से पास, लेकिन आन्दोलन समाप्ति पर पर संशय रायपुर। संसद का शीत सत्र आज से शुरू हो गया। इसके पहले दिन मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून को वापस ले लिया। लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी तीनों कृषि कानून की वापसी का विधेयक पारित हो गया। विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि निरसन बिल को मंजूरी मिली है। अब राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही 3 कृषि कानून की वापसी की औपचारिकता पूरी हो जाएगी।

आंदोलन खत्म नहीं

इन कानूनों की वापसी के बाद क्या किसान आंदोलनकारी खत्म करेंगे। क्या वे घरों को लौट जाएंगे या फिर अब भी डटे रहेंगे। हालांकि राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने तत्काल वापसी की बात से इनकार किया है।

एमएसपी कानून की मांग

राकेश टिकैत ने कहा कि हमारी मुख्य मांग एमएसपी कानून है। उस पर सरकार कोई कार्यवाही या बातचीत करती नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि इस पर और कुछ अन्य मुद्दों पर सरकार आगे बढ़े तो फिर हम आंदोलन की वापसी पर विचार कर सकते हैं। उन्होंने ट्रैक्टर रैली निकालने सरकार को चेतावनी दी। 26 दिसंबर को रैली करने के फैसले पर अडिग है।

लोकसभा से बिल पास

तीनों विवादित कृषि कानूनों की वापसी से संबंधित विधेयक को आज लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के हगामे के बीच इसे सदन के पटल पर रखा। विपक्ष के हंगामे के बीच यह बिल लोकसभा से पास हो गया। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने इस विधेयक पर सदन में चर्चा की मांग की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देश को संबोधित करते हुए इन कानूनों की वापसी की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि हम कहीं न कहीं कुछ किसानों को इसके फायदे समझाने में सफल नहीं हो पाए।

कांग्रेस का संसद भवन परिसर में प्रदर्शन

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सांसदों ने विवादास्पद तीन कृषि कानून के खिलाफ सोमवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। परिसर में लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष एकत्रित कांग्रेसी सदस्य एक बड़ा बैनर फैलाए हुए थे, जिसमें अंग्रेजी में लिखा था -हम काले कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हैं। यह भी पढ़ें चिटफंड निवेशकों को मिली राशि, 3 लाख जमा किया था, दूसरी किस्त में मिला 30 हजार, लेकिन जनता क्यों लूटी, जानें इस खबर में… बेरोजगारों को धोखा देना बंद करो भूपेश सरकार! इन नौकरियों के लिए आवेदन करने और परीक्षा की तारीख बढ़ाई…, जानें असल खेल… सरपंचों का मानदेय बढ़ेगा, जनपद और जिला पंचायत अध्यक्ष का भी बढ़ा, पंचायती राज सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा Our players have understood their roles and responsibilities: Dhoni on turnaroun